Doordrishti News Logo

आओ खुशियां बांटे जरूरतमंद बच्चों को दें सहयोग

तेरापंथ महिला मंडल सरदारपुरा द्वारा वात्सल्यपुरम अनाथ आश्रम के बच्चों को सहयोग सामग्री की भेंट

जोधपुर,अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल सरदारपुरा द्वारा आज वात्सल्यपुरम अनाथ आश्रम के बच्चों को सहयोग सामग्री भेंट की। इसमें बालिकाओं को कंबल,पेस्ट, तेल,बिस्किट,सॉक्स,शॉल,पेन तथा रशद सामग्री वितरित की।

यह भी पढ़ें – शुभ निवेश में झांसा देकर महिला से 46 लाख की धोखाधड़ी

इस अनाथ आश्रम में 5 से 13 वर्ष की 25 बालिकाएं हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि बालिकाएं जैन संस्कारों से ओत प्रोत हैं। उनको नवकार महामंत्र, लोगस,सामयिक पाठ,जैन भजन मुख जबानी याद हैं। कार्यक्रम में अध्यक्ष दिलखुश तातेड,मंत्री चेतना घोड़ावत, निवर्तमान अध्यक्ष सरिता कांकरिया, सविता तातेड़,ममता सुराणा,संगीता जीरावाला,मंजू तातेड़,रुचि तातेड़, इंद्रा चोपड़ा,उषा बेद,मानवी सालेचा पायल सुराणा,मणी जैन आदि मौजूद थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: