भाजपा की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर मंथन

बूथ स्तर तक संगठन विस्तार,कार्यकर्ताओं के समन्वय और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भाजपा की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर मंथन।भारतीय जनता पार्टी की जोधपुर शहर एवं देहात की संयुक्त संगठनात्मक बैठक रविवार को जोधपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन हॉल में आयोजित हुई। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं,जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने,बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को सशक्त करने तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तार से मंथन किया।

संत रविदास की 650वीं जयंती कलश वंदन रथ यात्रा संपन्न

बैठक में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत,अध्यक्ष किसान आयोग राजस्थान सरकार सीआर चौधरी,राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व विधायक हेमराज मीणा, पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भाजपा नेता नारायण पंचारिया, पूर्व सांसद राजेंद्र गहलोत, सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़,बिलाड़ा विधायक अर्जुनलाल गर्ग तथा भाजपा जिला प्रभारी विरमदेव सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में भाजपा जोधपुर शहर जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल एवं भाजपा जोधपुर देहात जिला अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी के साथ भाजपा नेता एवं पूर्व जेडीए अध्यक्ष प्रो.महेंद्र सिंह राठौड़,पूर्व जिला पदाधिकारी, पूर्व सांसद, विधायक, जन प्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी तथा जोधपुर शहर एवं देहात के विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके सक्रिय एवं समर्पित कार्य कर्ताओं पर निर्भर करती है। कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय,निरंतर जनसंपर्क और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी से संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।

बैठक में केंद्र एवं राजस्थान सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाने,पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने तथा सरकार की उपलब्धियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने को लेकर भी चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे जनता के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखते हुए सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं।

इस दौरान आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ प्रबंधन,कार्यकर्ता प्रशिक्षण, जनसंपर्क अभियान, संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भी विस्तार से रणनीति बनाई गई। वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता,अनुशासन एवं समर्पण के साथ संगठन के कार्यों में जुटने का आह्वान किया।

बैठक में कहा गया कि मजबूत संगठन भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और समर्पित कार्यकर्ता संगठन की वास्तविक शक्ति हैं। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आपसी समन्वय एवं एकजुटता के साथ संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।