जोधपुर, हरियाणा-राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई और उसके गुर्गे भोमाराम को कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को एडीजे कोर्ट में पेश किया। करीब तीन साल पहले जोधपुर में एक निजी अस्पताल के संचालक डॉ. सुनील चांडक से रंगदारी वसूलने का दबाव बनाने के लिए उनके घर के बाहर फायरिंग करने के मामले में उन्हे आरोप सुनाए गए जिसे उनके वकील ने नकार दिया। पुलिस सुरक्षा में सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे चुका यह गैंगस्टर कई मामलों में वांछित है और इसके ऊपर कई मुकदमे चल रहे हैं। उसे अजमेर जेल से लाकर कोर्ट में पेश किया गया। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई को एडीजे संख्या-6 में तनसिंह चारण की कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में लॉरेंस व भोमाराम को डॉ. चांडक के घर के बाहर की गई फायरिंग के मामले में आरोप सुनाए गए। अपने ऊपर लगाए गए आरोपों का लॉरेंस ने कोई जवाब नहीं दिया। वह कोर्ट में चुपचाप खड़ा रहा। इसके बाद चारों तरफ बन्दूकधारी पुलिस जवानों के घेरे में ही उसे वापस जेल ले जाया गया। बता दे कि जोधपुर में करीब तीन वर्ष पूर्व ट्रेवल एजेंसी के मालिक और डॉक्टर के घर पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस पंजाब के फरीदकोट जेल से उसे यहां लाई थी। तब से वह जेल में ही है। इसके बाद शहर में एक व्यवसायी की हत्या भी इसके एक गुर्गे ने की थी। इसके बाद उसने सलमान खान को मारने की धमकी भी दी थी। करीब तीन वर्ष पूर्व पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने ले जा रही थी, तभी एक मीडियाकर्मी ने उसके आगे माइक रख दिया तो लॉरेंस बोला- अभी तो मैंने कुछ किया नहीं है, अब करेंगे तो पता चलेगा। सलमान को मारेंगे, यहीं मारेंगे तब पता चलेगा। इसके बाद उसके दो गुर्गे मुंबई में सलमान के मकान की रैकी करते हुए पकड़े जा चुके हैं। लॉरेंस स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी (सोपू) नामक संगठन का कर्ताधर्ता है। पंजाब और हरियाणा की सबसे खतरनाक गैंग में से एक का लीडर लॉरेंस है और अपनी गैंग का संचालन अमूमन जेल से ही करता है। उसके पास महंगी पिस्तौल और बंदूकों का जखीरा भी है। करीब 13 साल पहले कॉलेज में दो बार हवाई फायरिंग करके वो चर्चा में आया था है। लॉरेंस जेल में अमूमन विदेशी सिम काम में लेकर सारे संदेश वॉट्सऐप के जरिये भेजता है। गैंगस्टर के पिता लविंद्र कुमार पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर रह चुके हैं। समाज सेवा करने का दावा करने वाले गैंगस्टर लॉरेंस के पास करीब 7.20 करोड़ रुपए की पुश्तैनी जमीन है, लेकिन शान-ओ-शौकत से रहना उसे अपराध की दुनिया में खींच लाया।

Related posts:

अवैध वेंडिंग पर रेलवे का शिकंजा 130 वेंडर्स पकड़े

September 13, 2026

सरकारी अस्पताल में ब्रेन एन्यूरिज्म का WEB डिवाइस से सफल उपचार

September 13, 2026

पीपा क्षत्रिय समाज का छात्र एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज

September 13, 2026

जातरू सेवा कर लौट रहे पांच दोस्तों को कार ने मारी टक्कर,दो की मौत

September 13, 2026

अभ्यर्थियों को 29 सितंबर तक प्रस्तुत करना होगा निर्वाचन व्यय लेखा

September 13, 2026

आयुर्वेद चिकित्सालय में चोरी का प्रयास

September 13, 2026

रात्रि में पैदल जाने वाले जातरुओं को पहनाए रिफ्लेक्टिव एप्रिन

September 13, 2026

हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर ने बाबा रामदेव मेला सेवा शिविर का किया ध्वज पूजन

September 13, 2026

एमबीएम विश्वविद्यालय में स्पंदन-2026 का आगाज

September 13, 2026