सरकारी अस्पताल में ब्रेन एन्यूरिज्म का WEB डिवाइस से सफल उपचार
जोधपुर में पहली बार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सरकारी अस्पताल में ब्रेन एन्यूरिज्म का WEB डिवाइस से सफल उपचार। डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज के मथुरादास माथुर अस्पताल के न्यूरोसर्जरी विभाग ने न्यूरो-इंटरवेंशन में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां पहली बार सरकारी अस्पताल में ब्रेन एन्यूरिज्म का आधुनिक WEB डिवाइस से सफल उपचार किया गया।
अभ्यर्थियों को 29 सितंबर तक प्रस्तुत करना होगा निर्वाचन व्यय लेखा
50 वर्षीय महिला नैनी को सिरदर्द और उल्टी की शिकायत पर भर्ती किया गया था। सीटी स्कैन में सब-अरैक्नॉइड हैमरेज (SAH) और DSA जांच में M1-M2 जंक्शन पर चौड़े मुंह वाला जटिल एन्यूरिज्म मिला,जिसमें M2 की दो शाखाएं सीधे एन्यूरिज्म से निकल रही थीं।
चुनौतीपूर्ण केस में WEB (Woven EndoBridge) डिवाइस से उपचार का निर्णय लिया गया। यह विशेष डिवाइस एन्यूरिज्म के अंदर ही लगाकर रक्त प्रवाह को नियंत्रित कर उसे बंद कर देता है।
यह प्रक्रिया KEM अस्पताल मुंबई के यूनिट हेड डॉ.नितिन डांगे की विशेषज्ञता में सफलता पूर्वक की गई। टीम में विभागाध्यक्ष डॉ.शरद थानवी, प्रोफेसर डॉ. शैलेश थानवी,असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.हितेश पी. बुलचंदानी,डॉ.राहुल राय तथा रेजिडेंट डॉ.मोहम्मद फैज,डॉ.खगेश आनंद, डॉ.मोहम्मद फैसल और डॉ.नवीन कुमार सैनी शामिल थे।
यह उपचार न्यूरो-इंटरवेंशन में नवीनतम प्रगति एवं बेसिक सिम्युलेटर प्रशिक्षण वार्षिक सम्मेलन के दौरान किया गया। आयोजन अध्यक्ष डॉ.शारद थानवी और सह-अध्यक्ष डॉ. शैलेश थानवी थे। उद्घाटन मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी के प्रमुख डॉ. एम.असेरी,एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.बीएस जोधा और एमडीएम अधीक्षक डॉ.विकास राजपुरोहित ने किया।
सम्मेलन में डॉ.सुनील गर्ग,डॉ.मयंक गर्ग (एम्स जोधपुर),डॉ.शुभकरण खीचड़,डॉ.रीनू चौधरी,डॉ. प्रदीप लालवानी भी मौजूद थे। वैज्ञानिक सत्र में डॉ.अशोक गांधी,डॉ.नितिन डांगे,डॉ.त्रिलोचन श्रीवास्तव और डॉ.अनुराग चौधरी ने आधुनिक तकनीकों पर व्याख्यान दिए।
एनेस्थीसिया टीम में डॉ.गीता सिंगारिया,डॉ.अनंता लगवान और स्टाफ दिनेश बन गोस्वामी,भरत कुमार,हनुवंत,मदन मोहन ने सहयोग दिया।
