Launch of new Bikaner-Ahmedabad rail service

बीकानेर-अहमदाबाद नई रेल सेवा का शुभारंभ

-रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दिखाई हरी झंडी

बीकानेर(दूरदृष्टीन्यूज),बीकानेर-अहमदाबाद नई रेल सेवा का शुभारंभ। उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर रेलवे स्टेशन पर आज केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय कानून एवं न्याय तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर (लालगढ़)-अहमदाबाद (साबरमती) उद्घाटन स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

बीकानेर के विकास में मील का पत्थर:-
इस अवसर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बीकानेर क्षेत्र की जनता को लंबे समय से बेहतर रेल संपर्क की आवश्यकता थी,जो आज इस नई ट्रेन से पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन बीकानेर एवं आसपास के क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराएगी। बेहतर कनेक्टिविटी से स्थानीय व्यापार,पर्यटन एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

इलेक्ट्रीक स्कूटी चोरी प्रकरण का खुलासा,दो वाहन चोर गिरफ्तार

राजस्थान में 76,800 करोड़ के विकास कार्य:-
वैष्णव ने बताया कि वर्तमान में राजस्थान में 76,800 करोड़ रुपये से अधिक के रेल विकास कार्य प्रगति पर हैं। अमृत स्टेशन योजना के तहत देशभर में 1300 से अधिक रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। बीकानेर,लालगढ,नोखा, सादुलपुर,चुरू,रतनगढ रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्य भी तेजी से चल रहे हैं। जयपुर और जैसलमेर स्टेशनों कापुनर्विकास स्थानीय कला एवं संस्कृति के अनुरूप किया गया है,जहां पर्यटक सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं।

नई लाइन,दोहरीकरण पर जोर:-
उन्होंने कहा कि राजस्थान में नई लाइन,दोहरीकरण और गेज परिवर्तन की कई परियोजनाएं प्रगति पर हैं। इनके पूरा होने से अधिक रेल सेवाओं का संचालन संभव होगा। इंडस्ट्रीज और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए गति शक्ति कार्गो टर्मिनल का भी निर्माण हो रहा है। बीकानेर से चंडीगढ़ नई ट्रेन के प्रस्ताव पर फिजीबिलीटी के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

नीट (यूजी) परीक्षा 2026 को लेकर पुलिस अलर्ट

विकसित भारत-2047 के लिए संकल्प:-
रेल मंत्री ने कहा कि बॉर्डर में रेल लाइन के निर्माण को पूरी ज़िम्मेदारी से चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। “राष्ट्र प्रथम- सदैव प्रथम” की भावना से विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने में हर नागरिक,युवा,किसान, महिला का सहयोग जरूरी है। उन्होंने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान को 10,228 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड बजट आवंटित किया गया है।

मंत्री मेघवाल ने जताया आभार:-
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने रेल मंत्री का बीकानेर पधारने पर अभिनंदन किया। उन्होंने बीकानेर स्टेशन के 100 वर्ष पूर्ण होने पर स्टेशन महोत्सव और वंदे भारत रेल सेवा के लिए धन्यवाद दिया। दोहरीकरण, फाटकों की समस्या के समाधान और स्वच्छता के लिए भी विशेष आभार जताया।

किन जिलों को मिलेगा लाभ:-
बीकानेर-अहमदाबाद एक्सप्रेस गुजरात के अहमदाबाद, महेसाणा,पाटन,बनासकांठा तथा राजस्थान के जालौर, बालोतरा,जोधपुर,नागौर, बीकानेर जिलों को लाभ पहुंचाएगी।

फायरिंग में घायल हिस्ट्रीशीटर विक्की की मौत

प्रमुख ठहराव:-
साबरमती,महेसाणा,पाटन, भीलड़ी,धानेरा,रानीवाड़ा, मारवाड़ भीनमाल,मोदरान, जालौर,मोकलसर,समदड़ी, लूणी,जोधपुर,गोटन,मेड़ता रोड, नागौर,नोखा,बीकानेर और लालगढ़ होंगे। इस दैनिक एक्सप्रेस सेवा से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों,व्यापारियों और पर्यटकों को विशेष सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम में उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ,मंडल रेल प्रबंधक बीकानेर गौरव गोविल, स्थानीय जन प्रतिनिधि,रेलवे अधिकारी एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts:

एसओजी ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी फर्जी डिग्री रैकेट के आरोपी को जोधपुर में पकड़ा

July 17, 2026

वीडीओ 35 सौ रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

July 17, 2026

फार्मा कंपनी के गोदाम के ताले तोड़कर बुलेट चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

July 17, 2026

जिला स्तरीय अंडर-13 शतरंज प्रतियोगिता 19 जुलाई को

July 17, 2026

चाय केबिन में मिली कोडिन सीरप की 8 भरी और 160 खाली शीशियां बरामद

July 17, 2026

जोधपुर में सीएनजी पम्पों का औचक निरीक्षण

July 17, 2026

प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे जोधपुर मंडल के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण

July 17, 2026

एआई आधारित रोजगार की तैयारी को लेकर कार्यशाला आयोजित

July 17, 2026

हरिनाम संकीर्तन से गूंजा शहर,भगवान जगन्नाथ की निकाली रथयात्राएं

July 17, 2026