वडोदरा की जगह विश्वामित्री और बाजवा रुकेगी जोधपुर से मुंबई जाने वाली ट्रेनें
-यार्ड रिमॉडलिंग के कारण 24 जून तक 9 ट्रेनों के स्टॉपेज में रहेगा बदलाव
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),वडोदरा की जगह विश्वामित्री और बाजवा रुकेगी जोधपुर से मुंबई जाने वाली ट्रेनें। पश्चिम रेलवे के वडोदरा स्टेशन पर नई रेल लाइन निर्माण और यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते जोधपुर और भगत की कोठी से संचालित होकर गुजरने वाली 9 ट्रेनों का वडोदरा स्टेशन पर अस्थाई ठहराव निरस्त किया गया है। इसके स्थान पर इन ट्रेनों को निर्धारित अवधि में नजदीक के विश्वामित्री और बाजवा स्टेशन पर रोका जाएगा। यह व्यवस्था 24 जून 2026 तक प्रभावी रहेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि वडोदरा स्टेशन पर लाइन और यार्ड से जुड़े महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य किए जा रहे हैं। इसके कारण कुछ समय के लिए प्लेटफॉर्म उपलब्धता प्रभावित रहेगी। यात्रियों की सुविधा और रेल संचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए वैकल्पिक ठहराव की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि कार्य पूर्ण होने के बाद ट्रेनों के संचालन में गति और क्षमता दोनों में सुधार होगा।
विश्वामित्री स्टेशन पर इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव:-
● 20625 चेन्नई एग्मोर- भगत की कोठी सुपरफास्ट, प्रस्थान-21 से 23 जून | आगमन रात्रि 11.35 बजे | प्रस्थान 11.40 बजे
● 11089 भगत की कोठी-पुणे साप्ताहिक, प्रस्थान-23 जून | आगमन रात्रि 10 बजे | प्रस्थान 10.05 बजे
● 12480 बांद्रा टर्मिनस- जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस,प्रस्थान-23/24 जून | आगमन सुबह 6.10 बजे | प्रस्थान 6.15 बजे
● 12479 जोधपुर-बांद्रा टर्मिनस सूर्यनगरी एक्सप्रेस,प्रस्थान-23 जून | आगमन सुबह 5.30 बजे | प्रस्थान 5.35 बजे
● 22991वलसाड-भगत की कोठी एक्सप्रेस, प्रस्थान-23 जून | आगमन रात्रि 9.50 बजे | प्रस्थान 9.55 बजे
● 1249दादर-श्रीगंगानगर सुपरफास्ट,प्रस्थान-24 जून | आगमन रात्रि 8.55 बजे | प्रस्थान 9 बजे
● 22737 सिकंदराबाद- हिसार सुपरफास्ट,प्रस्थान- 23 जून | आगमन रात्रि 9.50 बजे | प्रस्थान 9.55 बजे
बाजवा स्टेशन पर इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव:-
● 20495 जोधपुर- हडपसर सुपरफास्ट, प्रस्थान-22/23 जून | आगमन सुबह 7.35 बजे | प्रस्थान 7.40 बजे
● 20484 दादर-भगत की कोठी सुपरफास्ट,प्रस्थान- 23 जून | आगमन रात्रि 9.25 बजे | प्रस्थान 9.30 बजे
यात्री ध्यान दें:-
विश्वामित्री स्टेशन से वडोदरा शहर की दूरी करीब 5 किलोमीटर और बाजवा स्टेशन से लगभग 8 किलोमीटर है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन का अपडेटेड ठहराव और समय 139 हेल्पलाइन, एनटीईएस ऐप अथवा रेलवे पूछताछ से अवश्य जांच लें।
