Yoga Camp at Marwar Medical University

मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी में योग शिविर

-अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
-कुलगुरु डॉ.आसेरी बोले तनाव मुक्ति का सशक्त माध्यम है योग

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी में योग शिविर। मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में विशाल योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े छात्रों,शिक्षकों, कर्मचारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच समग्र स्वास्थ्य, मानसिक शांति और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना था।

कुलगुरु डॉ.एमके आसेरी की अध्यक्षता में संपन्न इस गरिमामय कार्यक्रम में डॉ. आसेरी ने आधुनिक चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा में योग की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा,”व्यस्त दिनचर्या के बीच पारंपरिक योग को जीवन में अपनाकर न केवल तनाव को दूर किया जा सकता है, बल्कि यह जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचाव का भी एक सशक्त माध्यम है।

नीट (यूजी) परीक्षा 2026 को लेकर पुलिस अलर्ट

योग सत्र का संचालन मुख्य योग प्रशिक्षक नितिन शर्मा ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न आसन,प्राणायाम और ध्यान लगाने के तरीकों का अभ्यास कराया। शर्मा ने एकाग्रता,लचीलापन और तनाव मुक्ति के लिए विशेष योग क्रियाओं के बारे में बताया और दैनिक जीवन में सही तरीके से सांस लेने के महत्व को साझा किया।

इस विशेष अवसर पर रजिस्ट्रार अयूब खान, परीक्षा नियंत्रक डॉ. जयराम रावतानी और वित्तीय सलाहकार सिद्धार्थ चारण सहित विश्वविद्यालय के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

नेतृत्व टीम के साथ-साथ विश्वविद्यालय के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सामूहिक योग का अभ्यास किया। कार्यक्रम का समापन दैनिक जीवन में योग को नियमित रूप से अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।

साबरमती-लालगढ़ एक्सप्रेस का 22 जून से नियमित संचालन

Related posts: