जोधपुर: डॉक्टर एक रात के लिए मां पिता के पास गई सुबह लौटी तब घर के ताले टूटे मिले
जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: डॉक्टर एक रात के लिए मां पिता के पास गई सुबह लौटी तब घर के ताले टूटे मिले। शहर के निकट चौखा स्थित लेरिया वैली में एक सूने मकान में रात को चोरी हो गई। चोर घर से नगदी के साथ जरूरी सामान ले गए। घर मालकिन डॉक्टर एक रात के लिए अपने मां पिता के पास गई थी। सुबह लौटने पर घटना का पता लगा। राजीव गांधी नगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया।
यह भी पढ़ें – जोधपुर: सोलर पैनल के स्टेण्ड में फंदा लगाकर खुदकुशी
पुलिस ने बताया कि लेरिया वैली में मकान नंबर 128 में रहने वाली डॉक्टर अर्चना बोड़ा पुत्री एसएल बोड़ा ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह 11 अगस्त की रात में अपने मां पिता के पास लेरिया वैली मकान संख्या 115 में गई थी। 12 की सुबह जब लौटी तो घर के ताले टूटे मिले।
चोर घर से बीस हजार की नगदी के साथ सोने की अंगूठी, कानों की टॉप्स जोड़ी,डबल पलंग बेडशीट, रजाई आदि जरूरी सामान चोरी कर ले गए। सूचना पर राजीव गांधी नगर पुलिस ने मौका मुआयना किया। अग्रिम जांच जारी है।
Related posts:

राजमेस चिकित्सा शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफ़ेसर रिट याचिका के निणयाधीन रखने के आदेश

ट्रैक्टर की टक्कर से पाक नागरिक की मौत

निजी अस्पताल में पेंशनर की जेब से पर्स पार

मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 1.95 लाख

होटल में मेंबरशिप के नाम निफ्ट के सहायक प्रोफेसर और उनकी पत्नी से 2.86 लाख ठगे

दीपावली पर पांच परिवारों को मिला खुशियों का तोहफा

रेलवे स्टेशन पर स्थापित किया जा रहा स्मार्ट डस्टबिन

आर्थिक मदद व नौकरी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन गिरोह का खुलासा

