नशा मुक्ति केंद्र में बिगड़ी युवक की तबीयत,अस्पताल में मौत
जोधपुर(डीडीन्यूज),नशा मुक्ति केंद्र में बिगड़ी युवक की तबीयत, अस्पताल में मौत। शहर के राजीव गांधी नगर पुलिस थाना क्षेत्र मारवाड़ नगर में नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की तबीयत बिगड़ गई। इस पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया,मगर बाद में उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई की तरफ से पुलिस में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।
इसे भी पढ़ें – जोधपुर: डॉक्टर एक रात के लिए मां पिता के पास गई सुबह लौटी तब घर के ताले टूटे मिले
राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि बाड़मेर के कोतवाली निवासी अनिल कुमार पुत्र पारसमल की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके भाई महावीर कुमार को ज्यादा शराब सेवन किए जाने पर जोधपुर के मारवाड़ नगर स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में पांच दिन पहले भर्ती कराया गया था। मगर उसकी मंगलवार को तबीयत बिगडऩे पर एमजीएच में लाया गया, जहां बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुुपुर्द किया।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

