Doordrishti News Logo

जोधपुर: सोलर पैनल के स्टेण्ड में फंदा लगाकर खुदकुशी

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: सोलर पैनल के स्टेण्ड में फंदा लगाकर खुदकुशी। शहर के पावटा स्थित लक्ष्मी नगर जैन कॉलोनी में एक युवक ने सोलर पैनल के स्टेण्ड में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब जाग हुई तब घटना का पता लगा। युवक को फंदे से उतार कर एमजीएच लाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया।

यह भी पढ़ें – जोधपुर: प्रभारी सचिव दिनेश कुमार 14 अगस्त से दो दिवसीय जोधपुर प्रवास पर

महामंदिर पुलिस ने बताया कि मूलत: उत्तरप्रदेश के गोरखपुर हाल पावटा लक्ष्मी नगर जैन कॉलोनी निवासी 19 साल का गोविंद पुत्र कैलाश साहनी यहां पर रहता था। वह रात को घर के ऊपर कमरे में सोने गया। सुबह जब घर में जाग हुई तब पता लगा कि गोविंद ने सोलर पैनल के स्टेण्ड में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली है।

इस पर उसे फंदे से उतार कर एमजीएच लाया गया। मगर डॉक्ट ने उसे मृत बता दिया। इस बारे में उसके चचेरे भाई परविंद्र की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। आत्महत्या के कारण का खुलासा नहीं हुआ।

Related posts:

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026