सुखदेव जांगिड़ ने MDM अस्पताल को समर्पित किया 25-बेड का विशेष वार्ड
-जीवन रक्षक उपकरणों से सुसज्जित वार्ड से हजारों मरीजों को मिलेगा लाभ
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सुखदेव जांगिड़ ने MDM अस्पताल को समर्पित किया 25-बेड का विशेष वार्ड। जनकल्याण और सामाजिक उत्तरदायित्व की मिसाल पेश करते हुए अंतर्राष्ट्रीय उद्यमी एवं समाजसेवी सुखदेव जांगिड़ ने मथुरादास माथुर अस्पताल को जीवनरक्षक अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित 25-बेड का विशेष वार्ड समर्पित किया।
श्रीभादरिया लाठी स्टेशन पर दो सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव प्रारंभ
वार्ड भ्रमण के दौरान जांगिड़ ने प्रिंसिपल एसएन मेडिकल कॉलेज भंवर सिंह जी जोधा, सुप्रीडेंट विकास राजपुरोहित,HOD डॉ. शुभकरण व अन्य चिकित्सकों के साथ मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
इस अवसर पर जांगिड़ ने कहा कि स्वास्थ्य प्रत्येक नागरिक की मूलभूत आवश्यकता है। समाज के सक्षम लोगों का दायित्व है कि वे शिक्षा और स्वास्थ्य में योगदान दें। समाज सेवा सिर्फ दान नहीं, बल्कि जरूरतमंद तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाना है।
कार्यक्रम में एयर मार्शल जगदीश जांगिड़,PHED चीफ प्रेमसुख,एसीईओ गणपत सुथार,डीटीपी गणपत सुथार,डॉ. अशोक सुथार सहित जोधपुर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
मरीजों और परिजनों ने इस जनहितकारी पहल के लिए आभार जताया।
कोटा स्टेशन के पुनर्विकास के कारण ट्रेनें मार्ग परिवर्तित रहेगी
