झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

  • विधायक भंसाली की पहल -झालामंड चौराहा लोहार कॉलोनी की तस्वीर बदलेगी
  • झालामंड क्षेत्र में फिर विकास की बौछार
  • लोहार कॉलोनी में काम का उद्घाटन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू। झालामंड चौराहा स्थित वार्ड 52 की लोहार कॉलोनी की सूरत अब बदलने वाली है। शहर विधायक अतुल भंसाली की अनुशंसा पर जोधपुर विकास प्राधिकरण 3 करोड़ की लागत से यहां CC रोड और सीवरेज लाइन का काम करवाएगा।

रविवार को भाजपा शहर जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल,महामंत्री गौरव जैन,ओमप्रकाश दहिया, विधायक प्रतिनिधि रिपेश अग्रवाल और अशोक झालामंड की अगुवाई में काम का उद्घाटन हुआ।

कार्यक्रम की 3 बड़ी बातें
1.बुनियादी सुविधा पर जोर:- टूटी सड़कों और सीवरेज की पुरानी समस्या से अब कॉलोनी को राहत मिलेगी।

2.बजट की कमी नहीं:- जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने भरोसा दिया कि क्षेत्र के विकास में पैसों की कमी आड़े नहीं आएगी।

3.10 करोड़ का आंकड़ा पार:- अशोक झालामंड ने बताया कि 2026 में ही विधायक भंसाली ने झालामंड क्षेत्र में 10 करोड़ से ज्यादा के कामों का उद्घाटन किया है। सभी काम प्रगति पर हैं।

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

उद्घाटन के दौरान JDA XEN महेंद्र व्यास,PHED AEN ओम प्रकाश चौधरी और JEN भानु प्रकाश भी मौजूद थे। ठेकेदार चुन्नीलाल प्रजापत को काम सौंपा गया है।

कार्यक्रम में लोहार समाज अध्यक्ष हरि सिंह,धनाराम,जितेंद्र लोहार, पार्षद प्रत्याशी पिंकी सुरेश कुमार, कॉलोनी अध्यक्ष सुमेर सिंह सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। मंच संचालन अशोक झालामंड ने किया।

Related posts: