दिनदहाड़े घर में घुसकर युवक पर तलवारों से हमला
- हमलावर बोलेरो कैंपर लेकर पहुंचे
- कुछ संदिग्ध से पूछताछ
जोधपुर,शहर के भीतरी क्षेत्र नागौरी गेट की जटिया कॉलोनी में मंगलवार की सुबह बोलेरो कैंपर में सवार होकर आए कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर युवक पर कातिलाना हमला किया। जिससे युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोप है कि हमलवार हथियारों से लैस होकर आए थे। पुलिस ने कुछ संदिग्ध को पूछताछ के लिए पकड़ा है।
ये भी पढ़ें- श्रमिक नेता श्रीलंका के लिए हुए रवाना
थानाधिकारी शेषकरण बारहठ ने बताया कि जटिया कॉलोनी निवासी 27 साल के आकाश पर आज सुबह कुछ लोगों ने घर में घुसकर हमला किया। हमलावर बोलेरो कैंपर लेकर आए थे। आकाश पर तलवारों, डंडों और अन्य हथियारों से हमला किया गया। उसकी माता इंद्रा देवी की तरफ से हत्या प्रयास में केस दर्ज करवाया गया है।
पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बोलेरो के लिए नाकाबंदी करवाई गई। कुछ संदिग्ध को पूछताछ के लिए लाया गया है। जिनसे पड़ताल की जा रही है। हमले की वजह आरंभिक पड़ताल मेें आपसी रंजिश होना बताया जाता है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। नागौरी गेट थाना पुलिस की तरफ से बदमाशों की धरपकड़ जारी है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

जोधपुर मंडल में ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह शुरू

नहीं सुलझा भंवरी देवी हत्याकांड

माल ढुलाई में उत्तर पश्चिम रेलवे की रिकॉर्डतोड़ छलांग

युवक की धारदार हथियार से हत्या

एसी कोच में मिला 7.17 लाख रुपए का गांजा

पंचायत समिति सदस्य पर जानलेवा हमला हमलावर फरार
बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की साधारण सभा संपन्न

पुनर्मतदान स्थगित दो मतदान अधिकारी गिरफ्तार

