सरकारी अस्पताल मेें डॉक्टर और स्टाफ के बीच नोंकझोंक
छुट्टी मांगे जाने को लेकर विवाद
जोधपुर,शहर के मधुबन हाउसिंग बोर्ड के सरकारी अस्पताल में आज सुबह हंगामा हो गया। नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टर के बीच नोंकझोंक हुई। नर्सिंग महिला स्टाफ ने छुट्टी की बात को लेकर डॉक्टर से व्यवहार बिगड़ गया। हंगामें की सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंची। बाद में समझाइश पर मामला शांत हो गया।
ये भी पढ़ें- मादक पदार्थ में वान्छित तस्कर पकड़ा गया
स्टाफ ने नर्सिंग कर्मियों के साथ किए जा रहे अभद्र व्यवहार को लेकर अपना विरोध दर्ज करवाया। अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग कर्मी रेशमा ने बताया कि अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर के द्वारा आए दिन अभद्र व्यवहार किया जाता है। इस सरकारी अस्पताल में कार्यभार बढऩे के साथ ही नर्सिंग कार्यभार बढ़ गया है मगर उन्हें डॉक्टर द्वारा छुट्टी नहीं दी जाती है। छुट्टी मांगे जाने पर वे विरोध करते हैं और वे छुट्टी देने से साफ इंकार कर देते हैं। अस्पताल के डॉक्टर ने कहा कि स्टाफ उनके कहने में नही है। समय पर नही आता है और न ही यूनिफ़ार्म फार्मूले को अपना रहा है। अपनी मर्जी अनुसार कपड़े पहन कर आते हैं।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

जोधपुर मंडल में ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह शुरू

नहीं सुलझा भंवरी देवी हत्याकांड

माल ढुलाई में उत्तर पश्चिम रेलवे की रिकॉर्डतोड़ छलांग

युवक की धारदार हथियार से हत्या

एसी कोच में मिला 7.17 लाख रुपए का गांजा

पंचायत समिति सदस्य पर जानलेवा हमला हमलावर फरार
बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की साधारण सभा संपन्न

पुनर्मतदान स्थगित दो मतदान अधिकारी गिरफ्तार

