धरोहर और परंपरा को जीवत रखना हर व्यक्ति का कर्तव्य: सुथार

  • संस्कार भारती का कला गुरु सम्मान समारोह
  • कला साधकों का किया सम्मान
  • नटराज पूजन से गूंजा संस्कार और संस्कृति का संदेश

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),धरोहर और परंपरा को जीवत रखना हर व्यक्ति का कर्तव्य: सुथार। संस्कार भारती जोधपुर महानगर इकाई और जय नारायाण व्यास विश्वविद्यालय थियेटर सेल के संयुक्त तत्वावधान में नटराज पूजन एवं कला गुरु सम्मान समारोह रविवार को जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के ओल्ड कैंपस स्थित थिएटर सेल में किया गया। समारोह में विभिन्न कला विधाओं में विशिष्ट योगदान देने वाले 10 कला गुरुओं का शॉल,साफा,मोमेंटो और दुप्पटा पहनाकर सम्मान किया गया।

पुलिस हिरासत से भागा आरोपी ऑल्टो कार में पकड़ी अवैध शराब

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईआरएस ललित शर्मा,विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त वन अधिकारी विधुशेखर दवे तथा अध्यक्षता संस्कार भारती के प्रांत महामंत्री पूनमचंद सुथार ने की। कार्यक्रम में प्रांत संगठन मंत्री संजीव कुमार का सानिध्य रहा। इस मौके पर संस्कार भारती के क्षेत्रीय प्रमुख अरूण शर्मा ने ऑडियो मैसेज भेजकर कार्यक्रम की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी।

संस्कार भारती के प्रांत महामंत्री पूनमचंद सुथार ने संस्कृतिक में फैल रहे प्रदूषण को लेकर लोगों को सावचेत किया। सुथार ने कहा कि संस्कार भारती भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए पूरे देश में कार्यक्रम करती है। धरोहर और परंपरा को जीवत रखने का कार्य करती है,लेकिन कला, संस्कृति,परंपरा और धरोहर को बचाना देश के हर नागरिक का कर्तव्य है।

संस्कार भारती जोधपुर महानगर के अध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार डऊकिया ने कहा कि संस्कार भारती का उद्देश्य कला साधना को सम्मान देने के साथ- साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत और कला परंपराओं से जोडऩा है। महामंत्री राहुल बोड़ा ने कार्यक्रम में आए सभी कला साधकों और गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

संस्कार भारती जोधपुर महानगर के उपाध्यक्ष प्रवीण ललितेश शर्मा ने बताया कि कला गुरु सम्मान के तहत रमेश बोहरा और बीएम व्यास को रंगमंच,मंजूषा सक्सेना को नृत्य कला, कर्नल सुरेश श्रीमाली को गायन साधना,चांदकौर जोशी साहित्य,रतन सिंह राजपुरोहित और जवानमल जोशी को चित्रकला,ज्योति स्वरूप शर्मा को धातु शिल्पकला, रमेश चंद्र शर्मा और कमलेश दवे को लोक कला के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

संस्कार भारती जोधपुर महानगर मंचीय कला संयोजक डॉ.केआर गोदारा ने बताया कि इस मौके पर शिवम नाट्यालय की डॉ.मंजूषा चंद्रभूषण सक्सेना के निर्देशन में नाट्यालय की नृत्यांगनाओं जिज्ञा शर्मा, नाइशा सोनी एवं आरिका कोठारी ने भरतनाट्यम प्रस्तुति दी।

नृत्य की भाव-भंगिमाओं और भारतीय शास्त्रीय परंपरा से ओतप्रोत प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन कवि श्रवण दान शून्य ने किया। कार्यक्रम के प्रांरभ में संस्कार भारती ध्येय गीत प्रवीण ललितेश शर्मा ने गाया। कार्यक्रम के अंत में वंदे मातर्म गीत राकेश श्रीवस्ताव ने गाया।

कार्यक्रम में संस्कार भारती महानगर इकाई उपाध्यक्ष रितु जोहरी एवं अभिषेक जोशी,मंत्री कानाराम चौधरी,आनंद हर्ष एवं अश्विनी मूथा सहित पीयूष शुक्ला, प्रवीण राठी,पुनीत परमार.अभयसिंह राजपुरोहित.साधना ओझा समेत अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में राष्ट्रीय साहित्यकार दिनेश सिंदल,रंगकर्मी डॉ. हितेन्द्र गोयल,विक्रांत दवे,मोनालिसा देथा,नीतू प्रवीण शर्मा,ईला शर्मा, लिखमाराम,ओम दवे, कांतीलाल ओझा एवं एस आर व्यास सहित कला एवं साहित्य जगत से जुड़े गणमान्यजन उपस्थित थे।

Related posts:

टीन शेड पर चढ़ते श्रमिक गिरा मौत,युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

August 17, 2026

सामने आया आवारा पशु कार पलटी खाई महिला की मौत

August 17, 2026

पुलिस हिरासत से भागा आरोपी ऑल्टो कार में पकड़ी अवैध शराब

August 17, 2026

पंचायती राज संस्थाओं के आरक्षण की लॉटरी अब 17 व 18 सितम्बर को

August 17, 2026

राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म 17 व 18 अगस्त को जोधपुर प्रवास पर

August 17, 2026

राजस्थान के 17 जिलों में 6453 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास

August 16, 2026

प्रदेश भर में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 80 वां स्वाधीनता दिवस

August 16, 2026

सोमवार को निकलेगी नगरीय निकाय व पंचायतीराज संस्थाओं की आरक्षण लॉटरी

August 16, 2026

रामदेवरा मेले के मद्देनजर डीआरएम ने लिया पोकरण स्टेशन का जायजा

August 16, 2026