Doordrishti News Logo

सामने आया आवारा पशु कार पलटी खाई महिला की मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सामने आया आवारा पशु कार पलटी खाई महिला की मौत। शहर के निकटवर्ती डांगियावास स्थित जालेली फौजदार गांव की सरहद में सडक़ हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति घायल हो गया। उनकी कार के सामने अचानक से कोई आवारा पशु आ गया था। कार पलटने से दंपती घायल हो गया था। घटना में मृतका के पुत्र की तरफ से केस दर्ज कराया गया है।

धरोहर और परंपरा को जीवत रखना हर व्यक्ति का कर्तव्य: सुथार

डांगियावास पुलिस ने बताया कि भीलवाड़ा के गांधीनगर कांचीपुर निवासी श्रीष जैन पुत्र ज्ञानचंद जैन ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी माताजी सुशीला और पिता ज्ञानचंद कार में सवार होकर जोधपुर आ रहे थे। यह लोग कार लेकर जब जालेली फौजदार गांव की सरहद में आए तब कार के सामने एक आवारा पशु अचानक से आ गया। इससे कार पलटी खा गई और उसके मां पिता घायल हो गए। उसकी माताजी सुशीला की अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। पिता का उपचार जारी है। घटना 13 अगस्त रात की होना बताया गया है। डांगियावास पुलिस मामले में अग्रिम जांच कर रही है।

Related posts:

मानजी का हत्था क्षेत्र में बस जलाने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

August 17, 2026

टीन शेड पर चढ़ते श्रमिक गिरा मौत,युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

August 17, 2026

धरोहर और परंपरा को जीवत रखना हर व्यक्ति का कर्तव्य: सुथार

August 17, 2026

पुलिस हिरासत से भागा आरोपी ऑल्टो कार में पकड़ी अवैध शराब

August 17, 2026

पंचायती राज संस्थाओं के आरक्षण की लॉटरी अब 17 व 18 सितम्बर को

August 17, 2026

राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म 17 व 18 अगस्त को जोधपुर प्रवास पर

August 17, 2026

राजस्थान के 17 जिलों में 6453 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास

August 16, 2026

प्रदेश भर में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 80 वां स्वाधीनता दिवस

August 16, 2026

सोमवार को निकलेगी नगरीय निकाय व पंचायतीराज संस्थाओं की आरक्षण लॉटरी

August 16, 2026