पुलिस हिरासत से भागा आरोपी ऑल्टो कार में पकड़ी अवैध शराब
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पुलिस हिरासत से भागा आरोपी ऑल्टो कार में पकड़ी अवैध शराब। जोधपुर में पुलिस ने एक ऑल्टो कार से अवैध शराब जब्त की। इस मौके पर 25 कार्टन शराब बरामद की गई। साथ ही दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया। इसके बाद एक आरोपी मौके से फरार हो गया। इसे लेकर कई सवाल भी खड़े होने लगे हैं।
पंचायती राज संस्थाओं के आरक्षण की लॉटरी अब 17 व 18 सितम्बर को
जोधपुर वेस्ट की डीएसटी टीम और विवेक विहार थाना पुलिस ने मिलकर शनिवार शाम करीब 7 बजे यह कार्रवाई सालावास रोड पर की। यहां एक ऑल्टो कार से अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने दो आरोपी स्वरूप सिंह और हुकम सिंह को हिरासत में लिया। इसके बाद लाइट जाने से एक आरोपी पुलिस हिरासत से झाडिय़ों की तरफ भाग निकला।
थानाधिकारी बलवंत राम ने बताया कि विवेक विहार थाना पुलिस अवैध शराब को लेकर कार्रवाई करने के लिए पहुंची थी। इस दौरान दो युवकों को डिटेन किया गया था,तभी अचानक से लाइट चली गई। इसके चलते आरोपी स्वरूप सिंह पुलिसकर्मी का हाथ छुड़ाकर कंटीली झाडिय़ों में भाग गया। उसकी तलाश में टीमें लगाई गई हैं।
