पुलिस का इकबाल बुलंद है,अपराधियों से सख्ती से निपटेंगे-डॉ. अमृता दुहन
जोधपुर, नवनियुक्त पुलिस उपायुक्त पूर्व डॉ अमृता दुहन ने आज अपना पदभार ग्रहण किया। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि पुलिस का इकबाल बुलंद है और अपराधियों से सख्ती से निपेटेंगे। आमजन में विश्वास कायम रखने के लिए संवाद सेतु को अपनाएंगे।
पुलिस उपायुक्त डॉक्टर अमृता दुहन ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी प्राथमिकताएं तो होंगी ही साथ ही आमजन में विश्वास और अपरधियों में भय रहे ऐसे पुलिसिंग रखी जाएगी। अपराधों को लेकर पुलिस पूरी तरह कार्ययोजना बनाकर काम करेगी। आमजन से सीधा संपर्क किया जाएगा। लोगों का विश्वास पुलिस पर बना रहे इसके लिए संवाद सेतु कामय किया जाएगा। क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं शांति कायम रहे ऐसा उनकी प्राथमिकताओं में शाामिल है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

