Yoga for Healthy Ageing थीम पर मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

-एसएन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर्स-स्टूडेंट्स ने किया योग

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),Yoga for Healthy Ageing थीम पर मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस। डॉ.सम्पूर्णानन्द मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध चिकित्सालय, जोधपुर में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन “Yoga for Healthy Ageing” थीम के अंतर्गत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया।

विशेषज्ञों की मौजूदगी में योगाभ्यास:-
कार्यक्रम में प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ.बीएस जोधा,अतिरिक्त प्राचार्य एवं अधीक्षक डॉ. एफएस भाटी,डॉ.योगीराज जोशी,डॉ.सीआर.चौधरी,डॉ. मकवाना,डॉ.विकास राजपुरोहित,डॉ.राजकुमार राठौड़ की विशेष उपस्थिति रही।

आयोजन के लिए डॉ. कमल खीची को नोडल अधिकारी बनाया गया। डेंटल कॉलेज की प्राचार्य डॉ.ज्योति तथा नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य भी मौजूद थे।

विश्व प्रसिद्ध रावणहत्था को मिला जीआई टैग

आर्ट ऑफ लिविंग ने कराया योग:-
योगाभ्यास का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग के विशेषज्ञ योग प्रशिक्षक दल द्वारा किया गया। सामूहिक योग सत्र में चिकित्सकों,संकाय सदस्यों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता की।

आईएमए और लायंस क्लब का सहयोग:-
कार्यक्रम के सफल आयोजन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए),जोधपुर और लायंस क्लब,जोधपुर की भी सराहनीय सहभागिता रही। सांस्कृतिक समिति में डॉ.सावित्री,डॉ. अरुण,डॉ. मनोज,डॉ.रजनी,डॉ. हेमकंवर,डॉ.समता,डॉ.गरिमा, डॉ.उषा एवं डॉ. चंद्रकांता सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

प्राचार्य ने दिया नियमित योग का संदेश:-
प्राचार्य डॉ.बीएस जोधा ने सभी से नियमित योगाभ्यास अपनाने का आह्वान किया और आयोजन समिति एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।

महिला ने ट्रेन से कटकर दी जान: ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप

केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना संपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र में म आया योग दिवस:-
केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना संपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र जोधपुर में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आनंद कुमारी जोशी के नेतृत्व में योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी चिकित्सकों। एवं स्टाफ ने भाग लिया। डॉक्टर आनंद कुमारी जोशी ने योग की महता पर प्रकाश डाला।

Related posts: