IMA Jodhpur celebrated the 12th International Yoga Day.

IMA जोधपुर ने मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

-Yoga for One Earth, One Health थीम पर क्रिकेट ग्राउंड में हुआ सामूहिक योग

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),IMA जोधपुर ने मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस। भारतीय चिकित्सा संघ (IMA),जोधपुर शाखा द्वारा 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डॉ. सम्पूर्णानन्द आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के क्रिकेट ग्राउंड पर प्रातः 6:15 बजे योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम डॉ.एसएन. मेडिकल कॉलेज,Art of Living,लायंस क्लब जोधपुर मारुधर एवं शहर के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के सहयोग से संपन्न हुआ।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष आसन:-
Art of Living के प्रशिक्षकों द्वारा कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया।’Yoga for Healthy Ageing’ थीम पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष आसन व प्राणायाम पर जोर दिया गया। ‘Yoga for One Earth,One Health’ की भावना के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

बीकानेर-अहमदाबाद नई रेल सेवा का शुभारंभ

डॉक्टर्स,स्टूडेंट्स और आमजन ने लिया हिस्सा:-
कार्यक्रम में IMA जोधपुर के अध्यक्ष डॉ.सिद्धार्थ राज लोढ़ा,सचिव डॉ.प्रदीप जैन, कोषाध्यक्ष डॉ.अमित सिंघवी सहित शहर के वरिष्ठ चिकित्सक,मेडिकल छात्र-छात्राएं,लायंस क्लब पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन ने भाग लिया। योग प्रशिक्षकों एवं अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।

चिकित्सक पहले खुद अपनाएं योग: IMA अध्यक्ष:-
IMA जोधपुर के अध्यक्ष डॉ.सिद्धार्थ राज लोढ़ा ने कहा,योग भारत की प्राचीन धरोहर है। ‘Yoga for One Earth,One Health’ की भावना के साथ हम न केवल स्वयं को स्वस्थ रख सकते हैं,बल्कि पूरे समाज को रोगमुक्त बनाने की दिशा में कार्य कर सकते हैं। चिकित्सक होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि हम पहले स्वयं योग अपनाएं और मरीजों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

सचिव डॉ.प्रदीप जैन ने बताया कि IMA जोधपुर लगातार सामाजिक स्वास्थ्य के कार्यक्रमों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। तनाव कम करने,रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और स्वस्थ एजिंग के लिए योग सबसे सशक्त माध्यम है।

मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी में योग शिविर

ये संस्थान थे सहयोगी:-
मथुरादास माथुर चिकित्सालय,महात्मा गांधी चिकित्सालय,उम्मेद राजकीय चिकित्सालय, राजकीय डेन्टल कॉलेज, राजकीय पैरामेडिकल कॉलेज,राजकीय फिजियोथैरेपी कॉलेज, राजकीय नर्सिंग कॉलेज, केएन चेस्ट हॉस्पिटल एवं लायंस क्लब मारुधर, जोधपुर ने आयोजन में सहयोग किया।

कार्यक्रम के समन्वयक लायन डॉ.महेंद्र सांखला ने सभी सहयोगी संस्थाओं व प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Related posts: