Doordrishti News Logo

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रवि बिश्नोई ने किया रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन

रवि बिश्नोई ने ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करने की अपील की

जोधपुर,अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रवि बिश्नोई ने किया रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन। स्व.मेघ कपूर की जयंती पर शुक्रवार 2 अगस्त को आयोजित होने वाले द्वितीय रक्त दान शिविर के पोस्टर का विमोचन गुरुवार को भारतीय टीम के सदस्य अंतराष्ट्रीय क्रिकेटर रवि विशनोई ने किया। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने का आह्वान किया। उन्होंने थेलेशिमिया ग्रसित बच्चों के लिए शिविर में रक्तदान कर अपना सहयोग प्रदान करने की अपील की।

यह भी पढ़ें – अतिक्रमणों से संबंधित शिकायतें ऑनलाईन भी दर्ज करवा सकेगें

पोस्टर विमोचन में जयवर्धन सिंह मेड़तिया,अरविंद सिंह शेखावत, दिव्यांशु राव,प्रियांशु टाक,भव्यदीप सिंह,विद्यम शुक्ला आदि उपस्थित थे। शिविर संयोजक विजय अरोड़ा और राजीव भाटी ने बताया कि यह शिविर श्रीश्री रवि शंकर रक्तदान केंद्र रक्तशाला में। शुक्रवार को प्रात:10 से सायं 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

Related posts: