Doordrishti News Logo

देहरादून,प्रख्यात पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा नहीं रहे। कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से उनका निधन हो गया। नौ मई से ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उनका उपचार चल रहा था। शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी उम्र 94 साल थी, उनका जन्म 9 जनवरी 1927 को हुआ था। अपने जीवन मे उन्होंने अनेक आंदोलनों की अगुवाई की। छुआछूत,महिला अधिकार, हिमालय बचाओ आंदोलन के लिए उन्हें हिमालय का रक्षक भी कहा जाता था।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे देश की अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा बहुगुणा सिर्फ देश ही नहीं बल्कि दुनियां में प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के बड़े प्रतीक थे। सुंदरलाल बहुगुणा ने 1972 में चिपको आंदोलन को धार दी थी, साथ ही देश-दुनिया को वनों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया। परिणाम स्वरूप चिपको आंदोलन की गूंज समूची दुनिया में सुनाई पड़ी।

बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी बहुगुणा का नदियों, वनों व प्रकृति से बेहद गहरा जुड़ाव था। वह पारिस्थितिकी को सबसे बड़ी आर्थिकी मानते थे। यही वजह भी है कि वह उत्तराखंड में बिजली की जरूरत पूरी करने के लिए छोटी-छोटी परियोजनाओं के पक्षधर थे। इसीलिए वह टिहरी बांध जैसी बड़ी परियोजनाओं के पक्षधर नहीं थे। इसे लेकर उन्होंने वृहद आंदोलन शुरू कर अलख जगाई थी। उनके निधन पर सभी प्रकृति प्रेमियों ने गहरा दुःख जताया है।

ये भी पढ़े :- नवाचार करने वाले युवाओं को करेंगे प्रोत्साहित- शेखावत

प्रसिद्ध पर्यावरणविद सुंदर लाल बहुगुणा के निधन पर क्षेत्र के पर्यावरण प्रेमियों ने गहरा दुःख प्रकट किया ओर उनको कई जगह श्रदांजलि दी गई। बिंदुखाता में पर्यावरण प्रेमियों ने कहा कि पद्मभूषण से सम्मानित सुंदर लाल बहुगुणा ने हिमालय की रक्षा करने व पर्यावरण को जिंदा रखने के लिए चिपको आंदोलन किया।

माटू जनसंगठनों के राष्ट्रीय समन्यक बिमल भाई ने कहा कि गांधी व विनोवा भावे के साथ मिलकर चिपको आंदोलन को एक सच्चे सिपाही के रूप में कार्य किया। शोक व्यक्त करने वालों में हरीश बिसौती, आनन्द गोपाल बिष्ट, हर्ष बिष्ट, नंदन बोरा, सुरेश पांडे, कुंदन सिंह सोरागी, जीवन जोशी, राजू नेगी, गोपाल नेगी, राम सिंह किरमोलिया सहित कई लोग मौजूद थे।

Related posts:

वेनेजुएला में कुछ मिनटों में दो शक्तिशाली भूकंप, हजारों लोगों की मौत की आशंका,देश में आपातकाल घोषित

June 26, 2026

मानसून में रेल सुरक्षा को लेकर जोधपुर मंडल अलर्ट

June 23, 2026

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार: असाधारण प्रतिभा वाले बच्चों के लिए नामांकन शुरू

June 23, 2026

पावटा अस्पताल में सिजेरियन के बाद 8 प्रसूताओं की बिगड़ी हालत,ICU में भर्ती

June 23, 2026

कार-ट्रेलर की भिड़ंत में पति-पत्नी और बेटे की मौत

June 22, 2026

नागौरी बेरा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग

June 22, 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी मंडलों में हुए वृहद योग कार्यक्रम

June 22, 2026

योग है जीवन का आधार,इससे मिलता स्वास्थ्य अपार

June 22, 2026

न्यायाधीशों अधिवक्ताओं ने किया सामूहिक योगाभ्यास

June 22, 2026