राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मई को

जोधपुर जिला न्यायक्षेत्र में आपसी समझाइश एवं राजीनामें से होगा लंबित प्रकरणों का निस्तारण

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मई को। जोधपुर जिला न्यायक्षेत्र के अंतर्गत आगामी 09 मई (द्वितीय शनिवार) को राजकीय अवकाश के दिवस आयोजित होने वाली वर्ष 2026 की राष्ट्रीय लोक अदालत में जोधपुर जिला न्यायक्षेत्र के अधीनस्थ समस्त तालुका विधिक सेवा समिति क्रमशः बिलाडा,बालेसर, औसियां,पीपाड, भोपालगढ के लिए स्थित समस्त न्यायालयों में राजीनामा योग्य लम्बित दीवानी एवं फौजदारी प्रकरण, प्री-लिटिगेशन प्रकरणों के साथ-साथ राजस्व प्रकरणों के निस्तारण के लिए बैंचों का गठन किया गया है।

बसों में चोर गैंग सक्रिय: फिर महिला यात्री के बैग से लाखों के आभूषण चोरी

इसी क्रम में जोधपुर जिला मुख्यालय पर 03 बैंचों में अध्यक्ष के रूप में क्रमशः बैंच संख्या 01 में जिला एवं सेशन न्यायाधीश, जोधपुर जिला पूरण कुमार शर्मा, बैंच संख्या 02 में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,जोधपुर जिला के सचिव डॉ.मनीष हरजाई और बैंच संख्या 03 में न्यायिक मजिस्ट्रेट, जोधपुर जिला आदित्य तथा पैनल अधिवक्ता बैंच सदस्य के रूप में क्रमशः भानुप्रकाश दाधीच, रामप्रकाश प्रजापत एवं स्वेता अग्रवाल द्वारा जोधपुर जिला मुख्यालय पर स्थित न्यायालयों में लोक अदालत में आपसी समझाइश एवं राजीनामे से समझौता करवाने हेतु अधिकाधिक प्रकरणों का निस्तारण करेंगे।

Related posts: