सांस्कृतिक आयोजनो से मनाया स्थापना दिवस

  • पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में दिनभर हुए विविध आयोजन
  • घंटाघर से बैंड वादन कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
  • मेहरानगढ़ में पर्यटकों का पारंपरिक स्वागत
  • तूरजी के झालरे पर सजा दीपोत्सव

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सांस्कृतिक आयोजनो से मनाया स्थापना दिवस।
राजस्थान पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन, जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को जोधपुर का 568वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर शहर भर में विविध सांस्कृतिक एवं पर्यटन गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों, पर्यटकों एवं जन प्रतिनिधियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

उपनिदेशक पर्यटन विभाग भानुप्रताप ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह के अंतर्गत प्रातः घंटाघर परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ शहर विधायक अतुल भंसाली ने हरि झंडी दिखाकर किया। कैमल फ्रंटियर बीएसएफ, जोधपुर के बैंड द्वारा प्रस्तुत विशेष बैंड वादन ने आमजन एवं पर्यटकों को आकर्षित किया तथा पूरे क्षेत्र में उत्सवमय वातावरण का संचार हुआ।

उन्होंने बताया कि इसके पश्चात पर्यटन विभाग, जोधपुर द्वारा मेहरानगढ़ दुर्ग में आगन्तुक देशी एवं विदेशी पर्यटकों का माल्यार्पण कर पारंपरिक स्वागत किया गया। इस दौरान लोक कलाकारों द्वारा राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति एवं परंपराओं को प्रदर्शित करती रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें पर्यटकों ने अत्यंत सराहा।

बीकानेर-मदुरै एक्सप्रेस रेलसेवा रीशड्यूल रहेगी

संयुक्त निदेशक पर्यटन विभाग डॉ.सरिता फिड़ौदा ने बताया कि संध्याकालीन कार्यक्रमों के अंतर्गत तूरजी के झालरे पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया। दीपों की आकर्षक सज्जा से ऐतिहासिक स्थल आलोकित हो उठा। कार्यक्रम के दौरान लोक कलाकारों द्वारा लोक नृत्य एवं लोक गायन की मनोहारी प्रस्तुतियां दी गईं, जिनसे स्थापना दिवस समारोह को विशेष सांस्कृतिक गरिमा प्राप्त हुई।

डॉ.सरिता फिड़ौदा ने बताया कि स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर शहर की प्रमुख ऐतिहासिक इमारतों, सार्वजनिक स्थलों एवं प्रमुख चौराहों पर की गई सजावटी रोशनी ने भी नागरिकों एवं पर्यटकों का ध्यान आकर्षित किया तथा पूरे शहर को उत्सवी स्वरूप प्रदान किया।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026