Doordrishti News Logo
  • केंद्रीय मंत्री ने देखा 10-12 हजार में बनी गौरव गहलोत की ऑक्सीजन मशीन का डेमो
  • फाइनल प्रयोग सफल हुआ तो चिकित्सा केंद्रों पर लगेगी सूर्यनगरी के युवा की मशीन

जोधपुर, नवाचार में हमारे युवा पीछे नहीं हैं। कोरोना महामारी के दौरान ऑक्सीजन की कमी पड़ी तो सूर्यनगरी के गौरव गहलोत ने मात्र दस बारह हजार रुपए में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन को तैयार कर दिया, जबकि मार्केट में मिल रहे ऑक्सीजन कंसट्रेटर की कीमत 80 से 90 हजार रुपए तक है। स्थानीय सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गौरव गहलोत से मुलाकात की और उसे प्रोत्साहित किया।

Young people who innovate will be encouraged- Shekhawat

गौरव ने अटल कम्युनिटी कोविड केयर सेंटर में केंद्रीय मंत्री शेखावत के समक्ष अपनी मशीन का डेमो दिया। शेखावत ने गौरव से कहा कि फाइनल शेप देकर कुछ मशीन बनाओ, प्रयोग सफल रहता है तो चिकित्सा केंद्रों में तुम्हारी मशीन उपलब्ध करा सकेंगे। इससे पहले इसका विशेषज्ञ संस्थान से परीक्षण कराया जाएगा।

शेखावत ने कहा कि यहां पर गौरव सहित अनेक युवा आपदा के समय में इनोवेटिव कार्य कर रहे हैं। ऐसे
जोधपुर ब्रांड को प्रोत्साहित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया, स्कील इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के तहत भी युवाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

ये भी पढ़े :- देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की नई पहल, लगाया रक्तदान शिविर

शेखावत ने माहेश्वरी महासभा के राष्ट्रीय महासचिव संदीप काबरा, पूर्व उप महापौर देवेंद्र सालेचा, महापौर वनीता सेठ, उप महापौर किशन लड्ढा, उद्यमी एन के जैन समेत दूसरे उद्यमियों से गौरव जैसे युवाओं को प्रोत्साहित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपदा के समय इस युवा ने अच्छा काम किया है। इसकी मदद करें, ताकि कम लागत में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बनाया जा सके।

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026