वांटेड अपराधी दो साल बाद गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),वांटेड अपराधी दो साल बाद गिरफ्तार। शहर की बासनी पुलिस ने आर्म्स एक्ट में दो साल से वांछित चल रहे एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही पांच प्रकरण दर्ज है। इसमें मारपीट,हत्याप्रयास, अपहरण एवं चोरी के दर्ज है।
थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि बिलाड़ा के रावर स्थित देवासियों का बास निवासी महेंद्र पुत्र अर्जुन राम देवासी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ राजीव गांधी नगर,उदयमंदिर,सोजत सिटी पाली,गोटन नागौर में भी प्रकरण दर्ज है।
वर्ष 2025 जुलाई में बासनी थाने के एसआई सुरेश कुमार ने नोखड़ा की ढाणी केरू निवासी सोहन देवासी को गिरफ्तार कर देशी पिस्टल और मैंगजीन को बरामद किया था। जिस पर पता लगा कि हथियार महेंद्र देवासी ने उपलब्ध करवाया था। इस पर वह दो साल से वांछित चल रहा था और टॉप टेन में चयनित अपराधी था।
Related posts:

बीकानेर के व्यापारी से 50 लाख की लूट

जोधपुर के अद्विक चौधरी को नेशनल रोलर स्केटिंग में दो सिल्वर मेडल

एंटीबायोटिक का असर बचाने में हर परिवार की भूमिका-आईएमए जोधपुर

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

