Doordrishti News Logo

युवा मंडल गठन के लिए 15 मई तक आवेदन करें

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),युवा मंडल गठन के लिए 15 मई तक आवेदन करें। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के माय भारत जोधपुर द्वारा जिले की 04 पंचायत समितियों में ग्रामीण युवा मण्डल एवं युवती मण्डल गठन के लिए 05 दिवसीय युवा मण्डल गठन अभियान का संचालन किया जाना है। इस कार्यक्रम में जिले की 04 पंचायत समितियों सहित उसकी आस पास जुड़ी हुई पंचायत समिति के गांवों में 15-29 आयु वर्ग के युवाओं के युवा मण्डल का गठन,पुनर्गठन एवं सक्रिय करना है। ये कार्य अलग अलग पंचायत समिति की क्रमशः 06-06 कार्यकर्ताओं की टीमें मिलकर करेगी।

बसों में चोर गैंग सक्रिय: फिर महिला यात्री के बैग से लाखों के आभूषण चोरी

इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को माय भारत केन्द्र से जोड़ना एवं माय भारत पोर्टल पर पंजीयन करना,युवाओं का डिजिटल डेटा बेस तैयार करना,केन्द्र एवं राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं से जोड़ना एवं उनका प्रचार प्रसार करना,जिला प्रशासन सहित स्थानीय प्रशासन को सहयोग करना है।

प्रत्येक ग्रामीण युवा मण्डल में 15 से 20 युवाओं को जोड़ना होगा, जिसमें गांव के सभी वर्गों के युवाओं की सहभागिता अनिवार्य होगी। युवा मण्डल के सक्रिय संचालन हेतु एक प्रबन्ध कार्यकारिणी बनानी होगी। युवा मण्डल का सोशल मीडिया खाता यथा ईमेल,फेस बुक,इंस्टाग्राम, ट्विटर खाता बनाना भी इस प्रक्रिया का हिस्सा होगा।

केन्द्र द्वारा कुल 04 कार्यक्रम के लिए 24 सक्रिय एवं ऊर्जावान युवाओं का चयन किया जाएगा। ये युवा गांवों में पहुंचकर युवाओं से युवा मण्डल गठन के लिए संवाद कर सक्रिय एवं गांव के ऊर्जावान युवाओं को संगठित कर युवा मण्डल का गठन करेंगे। 05 दिवसीय युवा मण्डल गठन अभियान में भाग लेने वाले युवा को प्रति दिन एक हजार रुपए के हिसाब से 05 दिन के लिए 5,000/-(पांच हजार रुपए) का मानदेय भुगतान किया जाएगा।

एक कार्यक्रम में 06 युवाओं की टीम द्वारा 35 युवा मंडलों का गठन,पुनर्गठन एवं सक्रियकरण किया जाएगा। युवा मण्डल गठन के लिए निर्धारित फार्म माय भारत जोधपुर द्वारा निः शुल्क पूरी टीम को उपलब्ध कराया जाएगा। अभियान के पश्चात् नवगठित युवा मण्डल के कार्यकर्ताओं की एक बैठक भी उचित स्थान पर होगी, जिसमें उपनिदेशक राजेश चौधरी युवा मण्डल के कार्य,उनकी भूमिका पर संवाद करेंगे।

युवा मंडल सदस्य अथवा पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अथवा सामाजिक कार्य से जुड़े इच्छुक युवा जो सामाजिक,युवा रचनात्मक गतिविधियों के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तथा इस कार्य में रुचि रखते हो वे माय भारत जोधपुर के यूथ हॉस्टल, रातानाडा स्थित कार्यालय पहुंच कर उपनिदेशक या केन्द्र के लेखा एवं कार्यक्रम अधिकारी से 15 मई तक कार्यालय समय पर संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं।