आयकर विभाग ने पीडब्ल्यूडी में लगाई टीडीएस कार्यशाला

  • नये आयकर अधिनियम 2025 के प्रावधानों की दी विस्तृत जानकारी
  • संयुक्त आयुक्त रेंज टीडीएस जोधपुर के निर्देश पर विशेष सत्र -डीडीओ और लेखाकारों के सवालों का किया समाधान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आयकर विभाग ने पीडब्ल्यू डी में लगाई टीडीएस कार्यशाला। आयकर विभाग की ओर से सार्वजनिक निर्माण विभाग में टीडीएस को लेकर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यालय सहायक आयकर आयुक्त टीडीएस जोधपुर द्वारा सार्वजनिक निर्माण विभाग जोधपुर में डीडीओ तथा उनके लेखाकारों के लिए नये आयकर अधिनियम 2025 पर टीडीएस कार्यशाला का आयोजन किया गया।

यह कार्यशाला आयकर आयुक्त टीडीएस राजस्थान शैलेन्द्र शर्मा के निर्देशानुसार और अपर आयकर आयुक्त निधि नायर के मार्गदर्शन में आयोजित की गई।
कार्यशाला के मुख्य वक्ता डॉ.बोधिराज एस विश्वास सहायक आयकर आयुक्त सर्कल टीडीएस जोधपुर तथा नरेन्द्र सांखला आयकर अधिकारी टीडीएस-2 जोधपुर थे।

शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन भजन-कीर्तन किया

उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए नये आयकर अधिनियम 2025 के तहत टीडीएस और टीसीएस से जुड़े नवीन प्रावधानों और नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सरकारी विभागों में टीडीएस की समय पर कटौती और उसे नियमानुसार समय पर जमा करने के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर अन्य वक्ताओं के रूप में अरुण जालानी आयकर निरीक्षक,सतपाल यादव आयकर निरीक्षक एवं जयप्रकाश चौधरी कार्यालय अधीक्षक ने नये अधिनियम के तहत टीडीएस रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया, सामान्य त्रुटियों और उनके सुधार से जुड़े तकनीकी पहलुओं को बारीकी से समझाया।

कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग जोधपुर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विभिन्न शंकाओं और सवालों का समाधान किया गया।
अंत में ओमप्रकाश चीफ अकाउंट्स ऑफिसर सार्वजनिक निर्माण विभाग जोधपुर ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।यह कार्यशाला सहायक आयकर आयुक्त टीडीएस कार्यालय आयकर भवन पावटा सी रोड जोधपुर द्वारा आयोजित की गई थी।

Related posts:

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026

ज्योति नगर में सीवरेज के सही उपयोग पर बैठक

September 30, 2026