शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन भजन-कीर्तन किया

दो समाज के लोगों में अंतिम संस्कार करने की जगह को लेकर विवाद

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन भजन-कीर्तन किया। शहर के कबीर नगर क्षेत्र में अंतिम संस्कार को लेकर आज विवाद हो गया। एक समाज के लोग श्मशान में अंतिम संस्कार नहीं करने पर मंगलवार को सडक़ पर शव रखकर प्रदर्शन करने लग गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों से समझाइश के प्रयास शुरू किए।

जानकारी के मुताबिक भील समाज के लोग एक श्मशान में अंतिम संस्कार करने की मांग कर रहे थे। जबकि उस श्मशान पर दूसरे समाज के लोग अंतिम संस्कार नहीं कराने की बात को लेकर अड़ गए। इस पर एक पक्ष के लोग शव को सडक़ पर रखकर प्रदर्शन करने लगे।

सूचना मिलने के बाद एडीसीपी प्रवीण कुमार, एसीपी नतीशा जाखड़, सूरसागर थानाधिकारी हरीश सोलंकी भी मौके पर पहुंचे ओर प्रदर्शन कर रहे लोगों से समझाइश के प्रयास शुरू किए। दोनों अपनी-अपनी मांगों को लेकर अड़ गए। बताया जा रहा है कि वाल्मीकि समाज के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार करवाने की बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है।

Related posts:

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026

ज्योति नगर में सीवरेज के सही उपयोग पर बैठक

September 30, 2026