आफरी में हिन्दी पखवाड़ा- 2026 का समापन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आफरी में हिन्दी पखवाड़ा- 2026 का समापन। भावाअशिप शुष्क वन अनुसंधान संस्थान, जोधपुर (आफरी) संस्थान में चल रहे ‘हिन्दी पखवाड़ा’ (14 से 29 सितंबर,2026) का समापन समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष आफरी निदेशक डॉ.आशुतोष कुमार त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि डॉ. शालिनी गोयल,स्वतंत्र लेखिका एवं शिक्षाविद का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। इसके पश्चात अजय वशिष्ठ,कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी द्वारा स्वरचित कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित कराई गयी जिसमें प्रथम स्थान सोहनलाल गर्ग, द्वितीय स्थान कुलदीप शर्मा एवं तृतीय स्थान मीता सिंह तोमर ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम में प्रभारी अधिकारी हिंदी (राजभाषा),रतनाराम लोहरा ने संस्थान की राजभाषा हिन्दी की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट (2025-26) सभी के समक्ष प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि ने लभाषा को सम्प्रेषण का माध्यम बताते हुए उसमे प्रभावशाली शब्दों के चयन की महता को समझाया साथ ही भाषा को सांस्कृतिक विचार धारा एवं राष्ट्र की अभिव्यक्ति कहा।
आयकर विभाग ने पीडब्ल्यूडी में लगाई टीडीएस कार्यशाला
इस अवसर पर डॉ. त्रिपाठी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि सभी के सकारात्मक सहयोग एवं प्राथमिकता से ही हिंदी पत्राचार के लक्ष्यों की प्राप्ति संभव हो पाई है एवं इस दिशा में संस्थान के सभी कार्मिक निरंतर प्रयासरत हैं। उसके बाद संस्थान के समूह समन्वयक (शोध) डॉ. तरुण कान्त ने हिन्दी के प्रचार-प्रसार में अधिकाधिक योगदान देने के लिए सभी को प्रेरित किया।
आयोजन में हिन्दी पखवाड़ा के दौरान आयोजित हुई टिप्पण, निबंध,प्रश्नोत्तरी,आशुभाषण, टंकण आदि प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साह वर्धन किया गया। कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी अजय वशिष्ठ ने कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
