रोटरी क्लब ब्लूसिटी जोधपुर ने विद्यालय में किया वाटर कूलर भेंट

वृक्षारोपण भी किया

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रोटरी क्लब ब्लूसिटी जोधपुर ने विद्यालय में किया वाटर कूलर भेंट। रोटरी क्लब ब्लूसिटी जोधपुर द्वारा सामाजिक सरोकारों के तहत हापा दादा माध्यमिक विद्यालय,डेरा में एक वाटर कूलर भेंट किया गया। इस सेवा परियोजना से विद्यालय के 500 से अधिक विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी।

अवैध बजरी से भरा बिना नंबरी डम्पर जब्त,चालक गिरफ्तार

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों ने रोटरी टीम का पारंपरिक स्वागत किया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर आभार व्यक्त किया।

क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन आदित्य बंसल एवं सचिव रोटेरियन श्रीकांत बाहेती ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि रोटरी का उद्देश्य समाज की आवश्यकताओं के अनुरूप सेवा कार्यों के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन लाना है।

यह परियोजना क्लब के सदस्यों एवं दानदाताओं के सहयोग से सफलता पूर्वक पूर्ण हुई। रोटरी क्लब ब्लूसिटी जोधपुर भविष्य में भी शिक्षा,स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं समाजहित के ऐसे सेवा कार्य निरंतर करता रहेगा।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026