Illicit narcotics worth ₹5.17 crore destroyed.

5.17 करोड़ रुपये के अवैध मादक पदार्थ किया नष्ट

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),5.17 करोड़ रुपये के अवैध मादक पदार्थ किया नष्ट। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में जब्त अवैध मादक पदार्थों के निस्तारण अभियान के तहत जोधपुर कमिश्नरेट की पश्चिम जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये मूल्य के मादक पदार्थों का नष्टीकरण किया। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त कमल शेखावत के निर्देशन एवं सुपरविजन में संपन्न हुई।

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के कुल 75 प्रकरणों में जब्त डोडा पोस्त,स्मैक, गांजा एवं एमडी सहित कुल 2807.484 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थों का धारा 52ए एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुसार नष्टीकरण किया।

कार सवारों पर हमला और तोड़-फोड़ करने की घटना का खुलासा: 4 गिरफ्तार

नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अनुमानित बाजार कीमत 5 करोड़ 17 लाख 90 हजार 250 रुपये बताई गई है। इसके अलावा धारा 52ए(2) एनडीपीएस एक्ट के तहत विभिन्न प्रकरणों में जब्त 12 वाहनों का भी निस्तारण किया गया। इन वाहनों की कुल अनुमानित कीमत 57 लाख 7 हजार 500 रुपये है।

आबकारी मामलों में भी कार्रवाई करते हुए जोधपुर पश्चिम जिले के विभिन्न थानों के 117 प्रकरणों में जब्त 2,944 लीटर शराब का नष्टीकरण किया गया। इसके अतिरिक्त 219 प्रकरणों में जब्त 47,623 लीटर शराब, 31,109 लीटर स्प्रिट तथा देशी शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरणों के निस्तारण के लिए जिला आबकारी अधिकारी को प्रस्ताव भेजे गए हैं।

5.17 करोड़ रुपये के अवैध मादक पदार्थ किया नष्ट

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026