जूनी मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर बालिकाओं को लगा HPV वैक्सीन

-डॉक्टरों ने दिया संदेश -समय पर टीकाकरण से सर्वाइकल कैंसर से बचाव संभव

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जूनी मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर बालिकाओं को लगा HPV वैक्सीन। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जूनी मंडी में सोमवार को 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं का HPV वैक्सीनेशन किया गया।कार्यक्रम वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी एवं जोनल अधिकारी,शहर परकोटा डॉ.अविनाश हर्ष के निर्देशन में आयोजित हुआ।

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सुरक्षित तरीका:डॉ.हर्ष:- डॉ. अविनाश हर्ष ने बताया कि HPV वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सुरक्षित और प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि समय पर टीकाकरण से इस गंभीर बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने सभी पात्र बालिकाओं का निर्धारित आयु में टीकाकरण करवाना जरूरी बताया।

लोको पायलटों की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा,महाप्रबंधक ने किया सम्मानित

अभिभावकों को दी गई जानकारी:-
इस दौरान एएनएम एवं एलएचवी दीक्षा ने बालिकाओं और उनके अभिभावकों को HPV वैक्सीन के महत्व और सर्वाइकल यानी गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अभिभावकों से समय पर टीकाकरण कराने की अपील की।कार्यक्रम में पात्र बालिकाओं को HPV वैक्सीन लगाई गई और अभिभावकों को टीका करण के प्रति जागरूक भी किया गया।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026