भाजपा में टिकट चयन पर वार्डवार मंथन
- निकाय चुनाव 2026
- दावेदारों से आमने- सामने सवाल
- तीनों विधानसभा में परखी दावेदारों की सक्रियता,स्वीकार्यता और वार्ड की समझ
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भाजपा में टिकट चयन पर वार्डवार मंथन। नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने टिकट चयन की प्रक्रिया को निर्णायक चरण में पहुंचाते हुए मंगलवार को जोधपुर की सूरसागर, जोधपुर शहर और सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्रों के टिकट दावेदारों से वार्डवार व्यक्तिगत संवाद किया।
कांग्रेस उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में
सभी दावेदारों को भाजपा के मुख्य कार्यालय में बुलाया गया,जहां चुनाव पर्यवेक्षकों ने विधानसभा वार और वार्ड वार एक- एक दावेदार से आमने- सामने बातचीत कर उसकी राजनीतिक सक्रियता, संगठनात्मक अनुभव और जन स्वीकार्यता को परखा।
कितने सक्रिय सदस्य बनाए,संगठन के लिए क्या किया?
पर्यवेक्षकों ने दावेदारों से सीधे और महत्वपूर्ण सवाल किए। उनसे पूछा गया कि वे भाजपा की सक्रिय सदस्यता से कब से जुड़े हैं,वर्तमान में संगठन में उनके पास कौन-सा दायित्व है तथा पूर्व में उन्होंने किन जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है।
सामाजिक क्षेत्र में उनकी भूमिका,समाज के बीच सक्रियता,उन्होंने कितने सक्रिय सदस्य बनाए हैं और अपने वार्ड में संगठन को मजबूत करने के लिए अब तक क्या काम किया है,इसकी जानकारी भी ली गई। पर्यवेक्षकों ने वार्ड की जातिगत स्थिति, सामाजिक समीकरण और स्थानीय राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर भी दावेदारों की जानकारी परखी।
सबसे अहम सवाल,आप ही क्यों?
व्यक्तिगत संवाद के दौरान दावेदारों के सामने सबसे महत्वपूर्ण सवाल रखा गया कि आप ही इस वार्ड से भाजपा के योग्य उम्मीदवार क्यों हैं? इस सवाल के माध्यम से पर्यवेक्षकों ने दावेदारों की व्यक्तिगत स्वीकार्यता, जनसंपर्क,कार्यकर्ताओं के बीच पकड़,संगठन के प्रति निष्ठा और आम जनता से उनके जुड़ाव को समझने का प्रयास किया।
वार्ड की समस्याओं का कितना ज्ञान?
दावेदारों से उनके वार्ड के प्रमुख स्थानीय मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। पिछले तीन वर्षों में हुए विकास कार्यों,उनकी वर्तमान स्थिति और जनता की प्रमुख समस्याओं के बारे में सवाल किए गए। इससे यह जानने का प्रयास किया गया कि टिकट की दौड़ में शामिल दावेदार अपने वार्ड की वास्तविक परिस्थितियों और विकास की जरूरतों को कितनी गंभीरता और गहराई से समझता है।
विधानसभावार पदाधिकारियों की रही मौजूदगी
सूरसागर विधानसभा क्षेत्र में निकाय चुनाव संभाग प्रभारी एवं प्राधिकरण अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत,जोधपुर निकाय चुनाव प्रभारी रविंद्र सिंह बलावत,जिला महामंत्री ओम प्रकाश दैय्या,मंडल अध्यक्ष हेमंत जायानानी, मंडल महामंत्री ओम प्रकाश भाटी तथा मंडल अध्यक्ष सुरेश मेघवाल ने दावेदारों से संवाद किया।
जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में नगर निगमप्रभारी नारायण सिंह,जिला महामंत्री गौरव जैन,मंडल अध्यक्ष पूजा सुराणा, अरविंद पुरोहित,हरि सिंह पवार तथा अमित सिंघाटिया ने विधानसभा वार कार्य किया।
सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र में सह पर्यवेक्षक किशोर सिंह,जिला महामंत्री प्रतिपाल सिंह वालेचा, मंडल अध्यक्ष रणजीत जोशी,उमेश पलिया, विकास समरिया तथा लक्ष्मण सिंह भाटी ने दावेदारों से व्यक्तिगत बातचीत की।
इस पूरी प्रक्रिया में निकाय चुनाव संभाग प्रभारी एवं प्राधिकरण अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत व जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल के नेतृत्व में पूरी टीम ने कार्य किया।
भाजपा सूत्रों के अनुसार, दावेदारों के साथ हुए इस संवाद से प्राप्त फीडबैक को टिकट चयन की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण आधार माना जाएगा। पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट में प्रत्येक वार्ड के दावेदारों की स्थिति,संगठनात्मक योगदान,सामाजिक समीकरण और स्थानीय परिस्थितियों का आकलन शामिल किया जा रहा है। ऐसे में मंगलवार की यह प्रक्रिया भाजपा के टिकट चयन में एक महत्वपूर्ण और निर्णायक पड़ाव मानी जा रही है।
Related posts:

राजस्थान की 6 ट्रेनों को मेलमरुवत्तूर में ठहराव

अवैध बजरी परिवहन के मामले में दो ट्रैक्टर जब्त

वोल्वो बस हाईवे से नीचे उतरी जनहानि नहीं

पत्नी के गुजारा भत्ते से जुड़े मामले में हाईकोर्ट का अहम फैसला

कांस्टेबल को 20 लाख मुआवजा देने के आदेश

मादक पदार्थ तस्करी का वांटेड पांच हजार का इनामी गिरफ्तारी

लूणी नदी में अवैध बजरी खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सरगम क्लब के कलाकारों ने बांधा समां

