जेडीए अध्यक्ष संभागीय आयुक्त ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण
जोधपुर, संभागीय आयुक्त जोधपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष कैलाश मीणा ने रविवार को आॅडिटोरियम एवं कल्चरल सेन्टर, बरकतुल्लाह खां स्टेडियम, टाउन हाॅल, घोड़ाघाटी रोड, कैलाश सांखला स्मृति वन एवं सुरपुरा बारादरी में करवाए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
संभागीय आयुक्त जेडीए अध्यक्ष मीणा ने बरकतुल्लाह खां स्टेडियम के विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए संतुष्टि जाहिर की। स्टेडियम के मुख्य द्वार पर रंगीन चित्रकारी बनाने के निर्देश संबंधित अभियन्ता को दिए। मीणा द्वारा आॅडिटोरियम में चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने तथा टाउन हाॅल, घोड़ा घाटी रोड व स्मृति वन के निरीक्षण के दौरान कार्य को पूर्ण गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ करने के निर्देश भी दिए। मीणा ने सुरपुरा डैम के निरीक्षण के दौरान सुरपुरा बारादरी पर खूबसूरती के लिए चारों कोणों की बुर्जों पर छतरियां लगाए जाने के संबंध में विचार किए जाने तथा इस संबंध में डीपीआर बनाकर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान सचिव जयनारायण मीणा,अधीक्षण अभियन्ता राकेश परिहार, अधिशीषी अभियन्ता संदीप माथुर, राजीव कश्यप, ओमप्रकाश सोलंकी, प्रदीप हुड्डा मौजूद थे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

