Doordrishti News Logo

बादल छाने से बढ़ गई उमस, आंधी बारिश के आसार

  • मौसम बदला
  • उमस से निकलने लगा पसीना, जीव जंतु भी बेहाल

जोधपुर, प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी से आमजन के साथ पशु पक्षी भी बेहाल हो रखे हैं। मारवाड़ में बुधवार को मौसम में बदलाव देखा गया। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से आसमां में बादल छाने लगे है। सूर्यदेव की बादलों के बीच लुकाछिपी बनी है। शहर में आज भीषण गर्मी के बीच उमस भी बन गई। जिससे लोग परेशान दिखे। बादलों के छाने से आंधी बारिश के आसार बने है।

शहर में आज दिन में तापमान 40 डिग्री तक बना रहा। धूप कुछ कमजोर होने के बावजूद उमस का जोर बढ़ गया है। ऐसे में पसीने वाली गर्मी का अहसास हुआ।
मारवाड़ में सुबह से ही मौसम में परिवर्तन देखने को मिला। सुबह आंशिक बादल छाए हुए थे जो धीरे धीरे आसमां में बढ़ गए। सूर्यदेव भी रूक रूक कर दर्शन देते रहे। उमस बढऩे से पसीने से लोग तर देखे गए। अब पसीने वाली गर्मी महसूस होने लगी है। पंखे कूलर बेजान साबित हो रहे हैं। हवा थमी होने से उमस का जोर बना हुआ है। उमस बनने से आंधी बारिश के आसार भी बने हैं।
इधर जीव जंतु भी गर्मी से बेहाल हो रखे है। वे छांव की तलाश में भटकने के साथ विश्राम करते दिखाई दिए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026

VVIP विजिट पर ट्रैफिक डायवर्जन, जानिए कौन सा रूट रहेगा बंद

April 20, 2026