आपसी विवाद में सिर पर रॉड मारी, युवक जख्मी
जोधपुर, शहर के डांगियावास स्थित दांतीवाड़ा गांव में एक युवक पर आपसी विवाद के चलते रॉड से हमला किया गया। जिससे वह जख्मी हो गया। पीडि़त की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।
डांगियावास पुलिस ने बताया कि विश्रोईयों की ढाणी दांतीवाड़ा निवासी रामप्रकाश पुत्र कुनाराम विश्रोई ने यह मामला दर्ज करवाया। इसमें बताया कि वह दांतीवाड़ा से निकल रहा था। तब राकेश पुत्र कालूराम ने उसका रास्ता रोककर मारपीट करने के साथ सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। पुलिस ने आरंभिक पड़ताल में बताया कि इनके बीच आपसी विवाद चला रहा है। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

