Doordrishti News Logo

सालावास रोड पर देर रात एचपीसीएल कार्मिकों को पिस्टल दिखाकर लूटी कार

  • सूनसान स्थान पर ले जाकर मारपीट
  • कार के साथ जरूरी सामान की लूटपाट

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सालावास रोड पर देर रात एचपीसीएल कार्मिकों को पिस्टल दिखाकर लूटी कार। शहर के निकटवर्ती सालावास क्षेत्र में बुधवार की देर रात एचपीसीएल के कार्मिकों को बदमाशों ने अगवा कर कार लूट ली। कार्मिक ड्यूटी के बाद कोल्ड ड्रिंक और खाने का सामान लेने के लिए कार लेकर निकले थे। मामला विवेक विहार थाने में दर्ज कराया गया है। बताया गया कि नकाबपोश बदमाशों के पास में पिस्टल भी थी। उनकी कार को रूकवा कर लूटा गया। बदमाश खुद कार चलाकर उन्हें सुनसान जगह ले गए। मारपीट की और क्रेटा कार,लेपटॉप, मोबाइल व अन्य कीमती सामान ले गए।

विवेक विहार पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद स्थित न्यू फौजी कॉलोनी के रहने वाले अमन चौहान की तरफ से मामला दर्ज कराया गया है। वह शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 9स्थित एचपीसीएल कॉम्प्लेक्स में रहता है। एचपीसीएल पाइपलाइन में कार्यरत है। बुधवार रात को अपनी शिफ्ट खत्म होने के बाद अमन अपने साथी कर्मचारी हेमंत कुमार और प्रवीण के साथ मोगड़ा घुमटी पर किराणे की दुकान से कोल्ड ड्रिंक और खाने-पीने का सामान लेने गया था। सामान लेकर वापस लौटते समय बीपीसीएल डिपो से थोड़ा पहले एक सफेद रंग की वैगनआर कार ने उनकी गाड़ी के आगे आकर रास्ता रोक लिया। कार से उतरे पांच नकाब पोश बदमाशों ने कर्मचारियों को धमकाया और उन पर पिस्टल तान दी।

सिद्धनाथ रोड पर भाई को लेने गई युवती को अगवा कर होटल में दुष्कर्म

डर फै लाने के लिए कार का कांच भी तोड़ा 
डर फैलाने के लिए लुटेरों ने गाड़ी की आगे वाली सीट का कांच तोड़ दिया और उनके मोबाइल छीन लिए। इसके बाद बदमाश खुद उनकी गाड़ी चलाकर तीनों कर्मचारियों को बंधक बनाते हुए मोगड़ा घुमटी से गुढ़ा गांव की तरफ एक सुनसान जगह पर ले गए।

कार के साथ जरूरी दस्तावेज भी लूट ले गए
रिपोर्ट के अनुसार सुनसान इलाके में ले जाने के बाद बदमाशों ने तीनों कर्मचारियों को गाड़ी से नीचे उतार दिया। लुटेरों ने उनके मोबाइल से सिम कार्ड निकाल कर फेंक दिए। हमारे साथ मारपीट की। इसके बाद बदमाश काले रंग की नई क्रेटा कार लूटकर ले गए। कार के अंदर कर्मचारियों के लेपटॉप,आधार कार्ड,पैन कार्ड,कंपनी का पहचान पत्र,वॉकी टॉकी सहित अन्य सामान भी रखे थे। घटना के बाद बदमाश गुढ़ा से खेजड़ली की तरफ भाग निकले।

Related posts:

ट्यूबवेल से केबल और फव्वारा चुराने वाली गैंग का खुलासा सरगना समेत दो गिरफ्तार

October 6, 2026

खुद को एयरपोर्ट पर फंसी होने का बोली और बनाया साइबर ठगी का शिकार

October 6, 2026

चार थाई युवतियों सहित सात को शांतिभंग में पकड़ा

October 6, 2026

जोजरी नदी प्रदूषण मामले में रंगाई-छपाई फैक्ट्री पर कार्रवाई आरोपी गिरफ्तार

October 6, 2026

दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट का टॉप-10 का वांछित और 2 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

October 6, 2026

सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियों का प्रदेश महामंत्री ने लिया जायजा

October 6, 2026

अज्ञात वाहन ने ली युवक की जान

October 6, 2026

रेलवे ट्रैक पार करते ट्रेन की चपेट में आने से मौत

October 6, 2026

सेंट्रल जेल के बाथरूम में मिला मोबाइल सिम

October 6, 2026