सिद्धनाथ रोड पर भाई को लेने गई युवती को अगवा कर होटल में दुष्कर्म
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सिद्धनाथ रोड पर भाई को लेने गई युवती को अगवा कर होटल में दुष्कर्म। जिला पश्चिम के प्रतापनगर पुलिस थाना क्षेत्र में एक युवती को अगवा कर होटल में दुष्कर्म किए जाने का मामला पुलिस में दर्ज हुआ है। पीडि़ता पड़ौसी के साथ अपने भाई को लेने के लिए सिद्धानाथ रोड पर गई थी।
कमरे में स्वीच बोर्ड से लगा वृद्ध को करंट,मौत
घटना 12 मई की रात की बताई जाती है। पीडि़ता 13 मई को वापिस अपने घर पहुंची। युवती के वापस घर पर नहीं लौटने पर उसकी मां ने थाने में गुमशुदगी भी दर्ज करायी थी।पुलिस को दी जानकारी में पीडि़ता ने बताया कि 12 मई की रात्रि के समय वो अपने एक पड़ौसी के साथ सिद्धनाथ रोड पर भाई को लेने गई थी। तब रास्ते में मिले दो युवकों ने उसके उसके पडौसी को डरा धमका कर भगा दिया और उसको अगवा कर एक गाड़ी में डालकर पाली रोड की तरफ लेकर गए।
आरोपी उसको एक होटल में लेकर गये जहां पर एक आरोपी ने उसके साथ डरा धमका कर दुष्कर्म किया और कल दोपहर को वापस छोड़ दिया। पीडि़ता अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी देकर प्रतापनगर थाने पहुंची। मां ने उससे पहले बेटी के नहीं लौटने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
