सात जगहों पर हुक्काबार पकड़ा

  • कमिश्नरेट पुलिस की कैफेज पर कार्रवाई
  • भारी मात्रा में हुक्का सामग्री जब्त
  • सात प्रकरण दर्ज

जोधपुर,कमिश्नरेट पुलिस की कैफेज पर कार्रवाई,सात जगहों पर हुक्काबार पकड़ा। कश्निरेट की जिला पूर्व एवं पश्चिम पुलिस ने कैफेज में चल रहे अवैध हुक्का बारों का पता लगाकर कार्रवाई की है। रात को पुलिस ने सात कैफेज पर कार्रवाई करते हुए सात हुक्काबारों का पता लगाया और सात अलग अलग प्रकरण दर्ज कर संचालकों को हिरासत में लिया है। पुलिस उपायुक्त पूर्व डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि कैफेज में हुक्काबार चलने की शिकायतें मिली। इस पर पुलिस की अलग अलग टीमों का गठन करते हुए कार्रवाई के निर्देश जारी किए।

इसे भी पढ़ें-ऑनलाइन दवा मंगाई रिफंड के नाम पर 2.82 लाख की ठगी

रातानाडा पुलिस थाने के एएसआई रघुवीर सिंह ने ब्रदर हुड कैफे पर रेड दी और वहां पर हुक्काबार चला रहे बासनी प्रथम फेज निवासी प्रशांत पुत्र महेंद्र चौधरी को पकड़ा। पुलिस ने कैफे से हुक्का सामग्री को जब्त किया। इसी तरह थाने की एसआई अरूणा कुमारी ने केपी कैफे पर रेड दी। पुलिस ने यहां से संचालक चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी रोहित हिरवानी पुत्र प्रभुराम सिंधी के खिलाफ केस दर्ज किया। इसी प्रकार माता का थान थाने के एसआई छैल सिंह ने भदवासिया स्कूल के पीछे चल रहे एक हुक्काबार पर रेड दी और वहां से संचालक अफजल पुत्र कबूब अहमद को पकड़ा। यहां से भी हुक्का सामग्री को जब्त किया गया।

एयरपोर्ट थानाधिकारी शैफाली सांखला ने आउजा कॉलोनी में द मीट ऑफ कैफेज रेस्टोरेंट पर दबिश देकर वहां से अमर सिंह का हत्था रातानाडा निवासी दलजीत सिंह पुत्र धर्मेंद्र सिंह चौहान को पकड़ा और हुक्का सामग्री को जब्त किया गया। इधर जिला पश्चिम उपायुक्त गौरव यादव ने बताया कि प्रतापनगर थानाधिकारी भूटा राम ने प्रतापनगर टैंपो स्टेण्ड के पास फ्लेवर्ड हुक पर रेड देकर वहां हुक्का बार चलाने वाले रेलवे स्टेशन ट्राफिक कॉलोनी निवासी योगेश्वरनाथ पुत्र हीरनाथ को पकड़ा,जबकि सरदारपुरा थाने के एसआई दीपलाल ने कार्रवाई करते हुए नेहरू पार्क के पास से सूरसागर राजबाग के आयुष दाधिच पुत्र प्रमोद दाधिच को पकड़ा। पुलिस ने उसके रेस्टोरेंट से हुक्का सामग्री को जब्त किया। भगत की कोठी थाना अधिकारी अवधेश सांदू ने कार्रवाई करते हुए आटीएम कैफे पर रेड दी। यहां पर हुक्का संचालित कर रहे कुड़ी भगतासनी निवासी प्रदीप पुत्र सत्य नारायण शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टाल किजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews