Doordrishti News Logo
  • चट्टान गिरने से नदी पर बना पुल भी टूट गया
  • पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टाने गिरने से इलाके में मची तबाही

हिमाचल, प्रदेश के किन्नौर में रविवार को बड़ा भूस्खलन होने से नीचे के इलाकों में तबाही मचा गई। सांगला- छितकुल सड़क पर ऊपरी पहाड़ी दरक कर बड़े-बड़े चट्टान नीचे लुढ़कने लगे। सड़क पर चल रहा टेंपो ट्रैवलर इसके चपेट में आ गया। जिससे इस हादसे में 9 पर्यटकों की दर्दनाक मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। इस चट्टान की चपेट में आने से यहीं पर नदी पर बना पुल भी टूट कर नदी में समा गया। पहाड़ी से गिरे बड़े-बड़े पत्थरों ने इलाके में तबाही मचा दी।

हिमाचल पहाड़ी चोटी गिरी

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर डेड़ बजे सांगला-छितकुल मार्ग पर बटसेरी के पास पहाड़ी में बड़ा भूस्खलन होने से नीचे की तरफ बड़ी-बड़ी चट्टानें तेजी के साथ गिरी। सांगला की तरफ से आ रहा एक टेंपो ट्रैवलर इसकी चपेट में आ गया जिससे ट्रेवलर में सवार 11 लोगों में से 9 की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि 8 यात्रियों की मौके पर हुई मौत जबकि एक की अस्पताल ले जाते हुए मौत हुई।

हिमाचल पहाड़ी चोटी गिरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने तत्काल दो लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की है। इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुःख जताते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन से जो हादसा हुआ वह अत्यंत दुःखद है। इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं।

हिमाचल पहाड़ी चोटी गिरी

दुर्घटना में घायल हुए लोगों के बेहतर इलाज की पूरी व्यवस्था की जा रही है। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना करता हूं। इसके साथ ही मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपए का मुआवजा व घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी। इस हादसे में मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। कहा जा रहा है कि ये सभी अलग-अलग जगह हैं।

ये भी पढ़े – 51 कोरोना वॉरियर्स का किया सम्मान

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

अनियंत्रित निजी बस पलटी सात यात्री घायल

June 29, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल ने एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल का किया निरीक्षण

June 28, 2026

MDM अस्पताल बना मिलन का सेतु,बुजुर्ग मदन सिंह अपने परिवार से मिले

June 28, 2026

गिट्टी से भरा अनियंत्रित ट्रेलर पलटा,कोई हताहत नहीं

June 27, 2026

वेनेजुएला में कुछ मिनटों में दो शक्तिशाली भूकंप, हजारों लोगों की मौत की आशंका,देश में आपातकाल घोषित

June 26, 2026

मानसून में रेल सुरक्षा को लेकर जोधपुर मंडल अलर्ट

June 23, 2026

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार: असाधारण प्रतिभा वाले बच्चों के लिए नामांकन शुरू

June 23, 2026

कार-ट्रेलर की भिड़ंत में पति-पत्नी और बेटे की मौत

June 22, 2026

नागौरी बेरा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग

June 22, 2026