Doordrishti News Logo

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव

रुद्रीपाठ के साथ पंचामृतों को शिवाभिषेक

जोधपुर,महाशिवरात्रि पर शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव। शहर में आज महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम,उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। शिव भक्तों ने श्रद्धा के साथ पंचामृतों से शिवाभिषेक किए। शिवालयों में सुबह से ही हर हर महादेव की गूंज सुनाई देने लगी। शहर के शिवालयों में सुबह से कन्याओं,महिलाओं एवं शिवभक्त पुरूषों की भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान भोलेनाथ का जल,दूध,दूर्वा,शहद के साथ पंचामृतों से विशेष तौर पर अभिषेक किया गया। रात को शिव बारात का आयोजन भी हुआ। मंदिरों में आकर्षक रोशनी के साथ फूल मंडली सजाई गई।

यह भी पढ़ें – राज्यपाल ने की शिव-शक्ति से सबके कल्याण की कामना

यहां हुए विविध आयोजन
शहर के प्रमुख अचलनाथ,भूतनाथ, जागनाथ सहित सभी शिव मंदिरों व शिवालयों में पूरी रात चारों प्रहर रुद्राभिषेक व आरती हुई। कटला बाजार स्थित करीब 550 साल पुराने अचलनाथ महादेव में विशेष पूजन किया गया है। यहां शुक्रवार सुबह 5 बजे नेपाली बाबा के धूणे से ली गई भस्मी से अचलनाथ महादेव की मंगला आरती की गई। भूतेश्वर वन क्षेत्र की पहाडिय़ों में स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर में भी महाशिवरात्रि पर चारों प्रहर पूजन हुआ। इसके अलावा जागनाथ,जबरनाथ,एकलिंगजी, पंथेश्वरजी,उपकेश्वरजी,फतेहश्वरजी, मण्डलनाथ सहित कई शिवालयों में विशेष आयोजन हुए।

चांदपोल के बाहर प्राचीन रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर,पंचकुण्ड स्थित सुखेश्वर महादेव मंदिर,पातालेश्वर महादेव मंदिर,बैजनाथ में रुद्राभिषेक किए गए। रेलवे वर्कशॉप के पास ओवरब्रिज के नीचे स्थित श्री श्रमिकेश्वर महादेव मंदिर में शिवरात्रि पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
खारड़ा-रणधीर रोड स्थित आदित्य द्वारकाधीश कॉलोनी में महाशिवरात्रि पर्व श्रद्धापूर्वक व हर्षोल्लास से मनाया गया। आदित्येश्वर मन्दिर समिति के चन्द्रप्रकाश राजावत व महेन्द्र कुमार गहलोत ने बताया कि समस्त आदित्य कॉलोनी वासियों द्वारा शिव भक्तों के लिए सुबह 9.30 बजे से ठंडाई वितरण का कार्यक्रम रखा गया। शाम 6 बजे महिला मंडल द्वारा भजन कीर्तन तथा रात्रि 10 बजे एक शाम आदित्येश्वर महादेव के नाम भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें भजन गायिका मंजू डागा एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुति के साथ शिव की आराधना की गई। रात्रि 3.15 बजे आरती से जागरण हुआ।

शिव बारात का आयोजन
हरिओम सत्संग समिति के तत्वावधान में श्रीशिव बारात महोत्सव समिति द्वारा महाशिवरात्रि पर शिव बारात निकाली गई। शोभायात्रा संयोजक पंकज मेहरा व संस्था अध्यक्ष दिव्यांग खींची ने बताया कि शाम सात बजे जूनी बागर चौक से शिव बारात निकाली गई।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सात दिवसीय महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम संपन्न

April 10, 2026

महिलाएं चढ़ी पानी के टैंक पर समझाइश के बाद उतरीं

April 10, 2026

सिटीबस चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में दो बच्चियां सहित तीन चोटिल

April 10, 2026

साल भर पहले गहने बनाने का ऑर्डर दिया दो लाख रुपए हड़प लिए,केस दर्ज

April 10, 2026

बाइक सवार युवक को नाके पर पकड़ा,पास में मिली 20 ग्राम एमडी ड्रग

April 10, 2026

सूने घर से 70 हजार की नगदी और आभूषण चोरी

April 10, 2026

जिला एवं सेशन न्यायालय पत्रावली विभाग में घुसा अंजान शख्स पत्रावली के दो पन्ने चुरा ले गया

April 10, 2026

बीमाधारी को अपराधी कहने पर ₹12 हजार के दावे पर ढाई गुणा हर्जाना

April 10, 2026

हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग

April 10, 2026