युवक पर चाकू से हमला के दो आरोपी गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),युवक पर चाकू से हमला के दो आरोपी गिरफ्तार। शहर के महामंदिर पुलिस थाना क्षेत्र में गजसिंह कॉलोनी बनाड़ रोड पर दो दिन पहले युवक पर किए गए चाकू के हमले में पुलिस ने दो आरोपियों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। केसबाजी में गिरफ्तारी बाकी है।
पुलिस वाहन में तोड़फोड़ उपकरण चोरी और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज
पीडि़त युवक के पिता ने नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या प्रयास में रिपोर्ट दी थी।महामंदिर पुलिस ने बताया कि गजसिंह कॉलोनी बनाड़ रोड आर्मी स्कूल के सामने रहने वाले हरिराम पुत्र सोहनलाल प्रजापत की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके पुत्र के साथ में कमलेश कोली और अन्य ने मिलकर मारपीट की और चाकू से वार कर घायल कर दिया। बाद में उसके पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायल के पिता की तरफ से शुक्रवार को पुलिस में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने बताया कि इस बारे में अब कागा कांगड़ी नागौरी गेट निवासी कमलेश कोली और मुकुल कोली को शांतिभंग में आरोप में पकड़ा गया है। इनकी मुकदमें में गिरफ्तारी बाकी है।
