Doordrishti News Logo

छत पर कलर करते बालकनी से गिरा श्रमिक,मौत

जोधपुर,छत पर कलर करते बालकनी से गिरा श्रमिक,मौत। कायलाना रोड स्थित रिसोर्ट के नजदीक छात्रावास की छत पर कलर करते एक श्रमिक बालकनी से नीचे गिर गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। इस बारे में परिजन की तरफ से राजीव गांधी नगर थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई है। राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि उदयमंदिर आसन घोसियों की गली में रहने वाला 23 वर्षीय मोहम्मद आमीन पुत्र मोहम्मद सदीक कायलाना रोड स्थित रिसोर्ट के पास में एक छात्रावास की छत पर कलर कर रहा थाा।

यह भी पढ़ें – ग्रामीण पुलिस लाइन में महिला दिवस पर आयोजन

तब वह बालकनी से नीचे गया और बुरी तरह घायल हो गया। उसे तत्काल एमडीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के बीच उसकी मौत हो गई। इस बारे में मृतक के रिश्तेदार उदयमंदिर आसन घोसियों की गली निवासी मोहम्मद अयूब की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई है। शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

September 10, 2026

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026