Doordrishti News Logo

परीक्षा सील्ड बॉक्स की फोटो स्टेट्स पर लगाना पड़ा भारी, सरकारी कर्मचारी सस्पेंड

उप निरीक्षक/प्लाटून कमाण्डर संयुक्त परीक्षा 2025 की सील्ड बंद स्टील बॉक्स के फोटो खीचकर लगाई

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),परीक्षा सील्ड बॉक्स की फोटो स्टेट्स पर लगाना पड़ा भारी,सरकारी कर्मचारी सस्पेंड।जोधपुर में आयोजित में उप निरीक्षक/प्लाटून कमाण्डर संयुक्त परीक्षा 2025 के सील्ड बंद स्टील बॉक्स के फोटो खींचकर स्टेट्स लगाना सरकारी कर्मचारी को भारी पड़ गया। सरकारी कर्मचारी दीपक को विभाग की तरफ से सस्पेंड कर दिया गया। परीक्षा आयोजन 3 अप्रैल को हुआ था। इसके खिलाफ उदयमंदिर थाने में शिक्षा विभाग की तरफ से परिवाद भी दिया गया है।

आरपीएफ ने 69 बच्चों को दिया नया जीवन,170 बिछड़ों को अपनों से मिलाया

उदयमंदिर थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि 03 अप्रैल को उप निरीक्षक/प्लाटून कमाण्डर संयुक्त परीक्षा 2025 की सील्ड बंद स्टील बॉक्स को कोषालय में रखते हुऐ सरकारी कार्मिक दीपक गहलोत ने फोटो खींच ली बाद में उसे अपने मोबाइल के स्टेट्स पर लगा दिया। इसका पता लगने पर उसे विभाग की तरफ से निलंबित करने के आदेश जारी हो गए। वह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आसोप भोपालगढ़ में बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक लगा हुआ है।

उसने कौतुहलवश फोटो खींच कर अपने व्हाटसएप पर स्टेटस लगाया था,जिसकी सूचना मिलने पर तुरंत प्रभाव से उक्त कार्मिक से पूछताछ की गई जिससे उसने अज्ञानतावश स्टेट्स लगाना जाहिर किया।
कार्मिक के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारम्भ करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा निलंबित किया गया तथा फोटो खींचने के सम्बन्ध में दिया गया परिवाद पर जांच की जा रही है।

Related posts: