Doordrishti News Logo

20.185 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त का वांछित पांच हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार

  • ऑपरेशन चक्रव्यूह
  • आरोपी कुड़ी और समदड़ी थाने का वांटेड था

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),20.185 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त का वांछित पांच हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार। कमिश्ररेट पुलिस जिला पश्चिम की तरफ से इन दिनों मादक पदार्थ तस्करों एवं अवैध हथियारों के प्रकरण में वांछित चल रहे अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों की धरपकड़ की जा रही है। इसी कड़ी में जिला पश्चिम पुलिस ने अब पांच हजार के इनामी अपराधी को पकड़ा है,जो मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड था। प्रकरण में तीन आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भिजवाया गया था।

परीक्षा सील्ड बॉक्स की फोटो स्टेट्स पर लगाना पड़ा भारी, सरकारी कर्मचारी सस्पेंड

पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत ने बताया कि ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पांच हजार का इनामी अभियुक्त फींच लूणी निवासी सुभाष पुत्र हाउराम को गिरफ्तार किया गया है। वह चार महिने से फरार था। वह बालोतरा जिले के समदड़ी एवं कुड़ी भगतासनी थाना जोधपुर में वांटेड था।

प्रकरण के संबंध में तीन अभियुक्तों भागीरथ पुत्र पप्पाराम,गणपतलाल पुत्र भारतराम एवं भागीरथ पुत्र जालाराम को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भिजवया जा चुका है। आरोपियों के खिलाफ 20.185 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त का केस दर्ज है। अभियुक्त सुभाष की गिरफ्तारी के लिए लूणी थाने की एएसआई प्रेमराज,हैडकांस्टेबल गणपतलाल एवं महिला कांस्टेबल विमला को लगाया गया था।

Related posts: