Doordrishti News Logo

ट्रेडिंग कंपनी गोदाम से 3 लाख का सामान और दो लाख की नगदी चोरी

जोधपुर,ट्रेडिंग कंपनी गोदाम से 3 लाख का सामान और दो लाख की नगदी चोरी।शहर के न्यू पावर हाउस रोड स्थित एक ट्रेडिंग गोदाम में चोरों ने सेेंध लगाकर वहां से तीन लाख का सामान और दो लाख की नगदी चोरी कर ली। इस बारे में शास्त्रीनगर थाने में मामला दर्ज करवाया गया।

यह भी पढ़ें – विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर न्यू पावर हाउस रोड सेक्टर 7 ए-273 निवासी भगतराज पुत्र नेमीचंद गौड़ की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी एक ट्रेडिंग कंपनी जोधाणा ट्रेडिंग के नाम से चलती है जिसका गोदाम न्यू पावर हाउस रोड पर है। जहां पर 2 दिसम्बर की रात में चोरों ने सेंध लगाकर 3 लाख का सामान के साथ दो लाख की नगदी चोरी कर ले गए। ट्रेडिंग का सामान स्टाक में रखा हुआ था। जो चोरी हुआ है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

छह किलो अफीम का दूध व 6.95 लाख रुपए के साथ तस्कर गिरफ्तार

July 19, 2026

कोटा स्टेशन के पुनर्विकास के कारण ट्रेनें मार्ग परिवर्तित रहेगी

July 19, 2026

श्रीभादरिया लाठी स्टेशन पर दो सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव प्रारंभ

July 19, 2026

हड़पसर-जोधपुर-सुपरफास्ट ट्रेन 7 ट्रिप रद्द

July 19, 2026

पीएम मोदी ने विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट टीम को दी बधाई

July 19, 2026

लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल का पदस्थापना समारोह संपन्न

July 19, 2026

एनआई एक्ट प्रकरणों के लिए आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल 239 प्रकरणों का निस्तारण

July 19, 2026

विशेष अभियान के तहत लग्जरी/स्लीपर बसों का औचक निरीक्षण

July 19, 2026

मारुति सुजुकी ने आईटीआई जोधपुर के 18 प्रशिक्षार्थियों को दिए लेटर ऑफ इंटेंट

July 19, 2026