सड़क पार कर रही महिला के गले से सोने की चेनपेडेंल तोड़ा
बाइक सवार बदमाश झपट्टा मार कर ले गया
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सड़क पार कर रही महिला के गले से सोने की चेनपेडेंल तोड़ा। शहर के विवेक विहार योजना में एक महिला के साथ लूट हो गई। बाइक सवार बदमाश महिला के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन-पेंडें ल तोड़कर ले गया। इसका अनुमानित वजन पांच ग्राम बताया गया है।
पुलिस अब लुटेरे की पहचान के लिए सीसी टीवी फुटेज खंगाल रही है। घटना 22 सितंबर को होना बताया गया और रविवार को प्रकरण दर्ज कराया गया है। विवेक विहार थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि एच-238 में रहने वाले कुलदीप पुत्र चंडीदान चारण की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी माताजी कंचन कंवर 22 सितंबर को घर से पैदल निकल कर सडक़ पार कर रही थी।
वह अन्य फ्लैट की तरफ जा रही थी। तब पीछे से एक बाइक पर बदमाश आया और गले पर झपट्टा मार कर चेन पेंडेंट तोड़ कर ले गया। इसका वजन तकरीबन पांच ग्राम था। पुलिस मामले में अब लुटेरे की पहचान के साथ तलाश आरंभ की है।
Related posts:

रेल-खेल-कला-साहित्य महाकुंभ-2026 का भव्य आगाज

चाकू के साथ तीन युवक गिरफ्तार

टॉवर से मशीनरीऔर महंगे उपकरण चोरी

तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर रूरल डीएसटी में फेरबदल दो नए चेहरे शामिल

दो लोगों के बैंक खाते से 3.25 लाख पार

चालक की पहचान के बाद अब कार जब्त

ड्रोन से होगी अवैध खनन स्थलों की निगरानी

