Doordrishti News Logo

दंपती ने बनाया बेटी को हवस का शिकार

मां का घर पर आना जाना था

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दंपती ने बनाया बेटी को हवस का शिकार। जिला पश्चिम में एक किशोरी को दंपती ने हवस का शिकार बनाया। आरोपी पति ने किशोरी से दुष्कर्म किया और उसकी पत्नी ने सहयोग दिया। किशोरी की मां का दंपती के घर पर आना जाना था। पीडि़ता की मां की तरफ से अब केस दर्ज कराया गया है। घटना 15 सितंबर की है। जांच एसीपी स्तर के अधिकारी की तरफ से की जा रही है।

सड़क पार कर रही महिला के गले से सोने की चेनपेडेंल तोड़ा

राजीव गांधी नगर पुलिस के अनुसार पीडि़ता की मां का आरोप है कि उसका एमपी के छोटे लाल के घर पर आना जाना था। उसके साथ में उसकी बेटी भी छोटेलाल के घर आती जाती थी।

15 सितंबर को छोटेलाल ने उसकी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसमें उसकी पत्नी ने भी साथ दिया। पीडि़ता की मां का आरोप है कि बेटी ने घटना की जानकारी रविवार को दी। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।

Related posts: