Doordrishti News Logo

कायमखानी समाज ने किया नव मनोनित पदाधिकारियों का अभिनन्दन

जोधपुर, कायमखानी समाज की ओर से एक भव्य समारोह का आयोजन कर कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों, नवनियुक्त पार्षद व समाजसेवियों का सम्मान किया गया। प्रवक्ता रुबीना खान ने बताया कि उम्मेद कायमखानी छात्रावास में आयोजित इस भव्य समारोह में जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त ज़िला अध्यक्ष (उत्तर) सलीम खान व जिलाध्यक्ष (दक्षिण) नरेश जोशी का माल्यार्पण कर व साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया।

युवाओं व जमीनी कार्यकर्ताओं को मौका देने से हुआ ऊर्जा का संचार- रुबीना खान

उन्होंने बताया कि इस मौके पर महापौर (उत्तर) कुंती देवड़ा, उप महापौर अब्दुल करीम जॉनी, नेता प्रतिपक्ष (दक्षिण) गणपत सिंह चौहान, समाजसेवी जफर खान मारवाड़, मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही में मनोनीत पार्षदों व कई समाजसेवियों का अभिनन्दन किया गया। इन लोगों को सम्मान स्वरूप सूत की माला और साफ़ा पहना कर अभिनन्दन किया गया।

युवाओं व जमीनी कार्यकर्ताओं को मौका देने से हुआ ऊर्जा का संचार- रुबीना खान

इस अवसर पर मंच की ओर से राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनकी सरकार का विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। युवा कांग्रेसी नेता रुबीना खान ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जिस प्रकार युवाओं व जमीनी कार्यकर्ताओं को मौका दिया है उससे संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा। इस अवसर पर कायमखानी समाज की और से पूर्व तहसीलदार उस्मान खान, एडवोकेट अनवर खान, डॉ. मोईनुल हक़, मुनकेश हबीब, नवाब खान, सलीम खान सहित समाज के कई गणमान्य बुजुर्ग और युवा उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: